

विधि से बड़ा कोई नहीं है और विधि ही सर्वोच्च है, विधि की भूल क्षम्य नहीं है, सभी को विधि का पालन करना चाहिएः सुशील कुमार


कानून रिव्यू/गौतमबुद्धनगर
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा महिलाओं के हितार्थ कल्याणकारी कार्य को समर्पित करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर द्वारा दिनांक 8 मार्च 2021 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में भारतीय आदर्श कन्या वैदिक कॉलेज ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर सचिव सुशील कुमार ने विधिक साक्षरता शिविर की जानकारी देते हुए पॉस्को एक्ट तथा महिलाओं के अधिकार व सुरक्षा,घरेलू हिंसा,दहेज उत्पीड़न के बारे में विधिवत जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति चाहे जितने भी ऊंचे पद पर क्यों न हो? वह विधि से बड़ा नहीं है और विधि ही सर्वोच्च है, और विधि की भूल क्षम्य नहीं है। सभी को विधि का पालन करना चाहिए और संविधान में लिखित मौलिक कर्तव्यों का पालन व पाठन करना चाहिए। विशेषतः प्रत्येक नागरिक महिलाओं का सम्मान करेगा और ऐसी प्रथाओ का त्याग करेना जो महिलाओं के सम्मान के विरूद्ध हो। इस मौके पर हर्षिता रस्तोगी सिविल जज जूनियर डिविजन, निकिता महाजन सिविल जज जूनियर डिविजन, महिमा जैन सिविल जज जूनियर डिविजन,श्रीमती कविता नागर अधिवक्ता, राधा त्यागी अधिवक्ता, किशन लाल पाराशर वरिष्ठ अधिवक्ता,राम शरण नागर वरिष्ठ अधिवक्ता, अफरोज खान अधिवक्ता, अजय कुमार एसआई पुलिस चौकी तिलपता उपस्थित रहे तथा कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती अमरेश और कॉलेज के प्रबंधक सुखबीर सिंह आर्य, कॉलेज संस्थापक बलवीर सिंह आर्य व कॉलेज की महिला अध्यापिकाएं व अधिक संख्या में होनहार छात्राएं उपस्थित रहीं।