बार अध्यक्ष निर्भय गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार जैन
सचिव सुब्रत मेहरा और कोषाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी और संयुक्त सचिव पुस्तकालय शिशुपाल कसाना
कानून रिव्यू/आगरा
————————-आगरा बार एसोसिएशन का चुनाव 23 फरवरी को संपन्न हो गया। जिसमें कुल मतदाता 561 थे इनमें से 501 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बार अध्यक्ष पद के प्रत्याशी निर्भय गुप्ता ने जीत दर्ज कर अपने प्रतिद्वंधी बालकृष्ण को हराया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अशोक कुमार जैन ने बीएन पचौरी को पराजित कर जीत दर्ज कर ली है। जब कि सचिव पद के लिए सुब्रत मेहरा ने अपने दोनो प्रतिद्वंधियों भुवन प्रकाश औझा व अरविंद गुप्ता को हरा कर जीत दर्ज की है। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार तिवारी और संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए शिशुपाल कसाना को पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। यह चुनाव एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन प्रताप स्वामी मेहरा की देखरेख में संपन्न हुआ। वहीं अन्य पदाधिकारियों को निर्चाचन निर्विरोध रूप संपन्न हुआ। एल्डर्स कमेटी ने ’कानून रिव्यू’ को बताया कि प्रकाश नारायण शर्मा कनिष्ठ उपाध्यक्ष, विजयपाल सिंह चौहान ऑडिटर, राजेश कुमार गुप्ता संयुक्त सचिव सामान्य, दीपक कुमार शर्मा संयुक्त सचिव साहित्य एवं क्रीडा सर्वसम्मति से चुन लिए गए। इसके अलावा आरडी भार्गव, राजीव कुलश्रेष्ठ, राजीव गोयल,संजीव चंद्रा, उमेशचंद्र कुलश्रेष्ठ, विनय कुमार गुप्ता वरिष्ठ सदस्य और योगेश कुलश्रेष्ठ तथा जैकी को कनिष्ठ सदस्य चुन लिया गया है। विजयी पदाधिकारियों ने बार एसोसिएशन की जलभराव जैसी समस्याओं तथा अधिवक्ताओं के अधिकारों के लिए कार्य करने के साथ साथ आगरा में हाईकोर्ट बैंच स्थापित कराए जाने की प्राथमिकताओं को गिनाया है।