• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

logo kanoonreview

  • Home
  • About Us
  • Our Team
    • Editorial
    • Reporters
  • News
  • Crime News
  • Legal News
  • English Articles
  • Hindi Articles
  • Contact Us

  एनएमसी  नए कानून को लेकर सरकार और डॉक्टर्स आमने सामने

05.02.2018 By Editor

 नए कानून पर सरकार के विरोध में डॉक्टर्स रहेंगे हडताल पर

  •  कानून रिव्यू/नई दिल्ली

—————————देश भर के करीब 10,000 डॉक्टर्स सरकार के विरोध में कल से हडताल पर जा रहे हैं और जिससे मरीजों को खासी परेशानी होनी वाली है। केंद्र सरकार देश में चिकित्सा का नया कानून नेशनल मेडिकल काउंसिल एनएमसी लागू करने जा रही है। जिसे पिछले दिनों लोकसभा में पेश भी किया जा चुका है। डॉक्टरों के विरोध के चलते संशोधन के लिए स्टेंडिंग कमेटी में भेजा गया है। एनएमसी को इस सप्ताह लोकसभा में फिर से पेश किया जाना है। लेकिन उससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और डॉक्टरों के बीच सवाल.जवाब का सिलसिला शुरू हो चुका है।

चार दिन पहले मंत्रालय ने करीब 30 सवालों के जवाब देते हुए इस कानून को मरीजों के लिए महत्वपूर्ण बताया। वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी आईएमए ने पलटवार करते हुए मंत्रालय के हरेक जवाब पर अपना पक्ष रखते हुए कानून में संशोधन जरूरी बताया है। इन सब के बीच एम्स के डॉक्टरों ने एनएमसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा कर दी है। 6 फरवरी को एम्स के रेजीडेंट डॉक्टरों के अलावा फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन यानी फोर्डा की अपील पर प्रदर्शन में देश के करीब 10 हजार डॉक्टर भी शामिल होंगे। ये सभी विभिन्न सरकारी अस्पतालों में बतौर रेजीडेंट मरीजों की सेवा कर रहे हैं।

 एम्स रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डाक्टर हरजीत सिंह भट्टी ने बताया कि नेशनल मेडिकल काउंसिल में संशोधन जरूरी है। अगर सरकार बगैर संशोधन के इस कानून को देश में लागू करती है तो ये चिकित्सीय वर्ग के खिलाफ होगा। इसलिए 6 फरवरी को दोपहर 1 बजे एम्स से संसद तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए डॉक्टर विरोध मार्च निकालेंगे। छह किलोमीटर लंबी इस विरोध रैली को लेकर वे मंत्रालय को भी पत्र लिख चुके हैं।

न्ही लागू होने के देंगे बगैर संशोधन कानून

———————–फोर्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर विवेक चौकसे का कहना है कि अगर संशोधन नहीं हुआ तो सरकार के खिलाफ पूरे देश में चिकित्सीय वर्ग हड़ताल पर होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को कानून की खामियां दूर करने के लिए वक्त दिया है। इसके बाद भी ऐसा नहीं होता है तो ये सरकारी और प्राइवेट सभी डॉक्टरों के खिलाफ होगा।

होम्योपैथी डॉक्टरों का समर्थन एनएमसी कानून को

—————————————————-एनएमसी कानून के समर्थन में देश भर के होम्योपैथी डॉक्टरों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार से दिल्ली के रामलीला मैदान में देश के करीब 15 हजार होम्योपैथी डॉक्टर एकजुट होंगे। ये डॉक्टर छह फरवरी तक रामलीला मैदान में डटे रहेंगे। इनका कहना है कि एनएमसी बिल आयुष डॉक्टरों के समर्थन में है। इसमें बदलाव नहीं होना चाहिए।

 

Filed Under: News

Primary Sidebar

Go to Youtube!
Kanoon Review
Go to Hotel Twin Towers

RSS Our Latest Youtube Videos

  • मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष में नगर विधानसभा में रक्तदान शिविर का आयोजन सम्मपन #news #bharatpur 17.09.2023
  • गहलोत के सामने लगे नरेंद्र मोदी के #news #rajasthan #breakingnews #modi #gahlot #jaipur 07.09.2023
  • नगर विधानसभा में वैश्य समाज की लड़की के किडनैप का मामला #news #crime #ngarvidhansabha #bharatpur 06.09.2023
  • नगरविधानसभा के सीकरी कस्बे में बदमाशों ने दुकान की शटर तोड़कर की चोरी #news #crime #breakingnews 10.08.2023
  • अंतर्राष्ट्रीय हथियार सप्लायर गैंग के 3 तस्कर स्पेशल सेल की गिरफ्त में #news #delhipolice #crime 18.07.2023

Copyright © 2023 Managed By : Layerwire