• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

logo kanoonreview

  • Home
  • About Us
  • Our Team
    • Editorial
    • Reporters
  • News
  • English Articles
  • Hindi Articles
  • Subscription
  • Contact Us

कानपुर कांड के विकास दुबे ने मुंह खोला तो कई चेहरे होंगे बेनकाब

09.07.2020 By Editor

 नेता अफसर और अपराधियों के गठजोड से उठ सकता है पर्दा

विकास दूबे की पत्नी ऋचा, बेटा और नौकर महेश लखनऊ मेंं पुलिस के हत्थे चढे

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/उत्तर प्रदेश

कानपुर कांड मुख्य अभियुक्तम विकास दूबे ने पुलिस की गिरफ्त में मुंह खोला तो कई बड़े चेहरे बेनकाब हो जाएंगे। कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे गुरुवार को फिल्मी अंदाज में उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया। पांच लाख के इनामी गैंगस्टर को पुलिस सेंटर में रखकर पूछताछ की जा रही है। विकास दूबे से मिली सूचनाएं कानपुर पुलिस से भी शेयर की जाएंगी। माना जा रहा है कि पुलिस विकास से उन शरणदाताओं के बारे में पूछताछ कर सकती है जिनकी मदद से वह उज्जैन तक पहुंच गया। महाकाल मंदिर में गिरफ्तारी के बाद विकास के नजदीकियों की बेचैनी बढ़ गई है। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर मदद करने वाले लोग मुश्किल में फंस सकते हैं। पुलिस विकास से अपने तरीके से पूछताछ करेगी। नेता, अफसर और अपराधी गठजोड़ का खुलासा हुआ तो कई मुश्किल में होंगे। हिस्ट्रीशीटर के साथ रहने वाले, मद्द करने वाले तमाम लोग अभी से पसीना.पसीना हो रहे हैं कि विकास दूबे ने उनका नाम ले लिया तो पुलिस नींद हराम कर देगी। इस बात की संभावना भी है कि विकास दूबे उन चेहरों को भी बेनकाब कर दे जो सत्ता के गलियारे से इसकी मदद कर रहे थे। पुलिस के साथ विकास दुबे के संबंधों के बारे में कुछ कहने की जरूरत नहीं। चौबेपुर थाने के निलंबित एसओ और बीट दरोगा केके शर्मा के खिलाफ एफआईआर और फिर गिरफ्तारी इसका सबूत है। विकास दूबे के राजनीतिक संबंधों को लेकर पूर्व में वीडियो जारी वायरल हुआ था। इसमें उसने सत्ताधारी नेताओं के अलावा जनप्रतिनिधियों का नाम लिया था। विकास दूबे की गिरफ्तारी के साथ लखनऊ, कानपुर, मध्य प्रदेश में कई ऐसे बड़े लोगों की दिल की धड़कनें बढ़ा दी हैं। उनका नाम सामने आने के बाद उनकी मुश्किलें तेजी से बढ़ेंगी। उन पर कानून का शिकंजा बढ़ सकता है। उन्हें अपने कनेक्शन के बारे में जानकारी देनी पड़ सकती है। वहीं विकास दुबे की पत्नी ऋचा, बेटा और नौकर महेश को लखनऊ के कृष्णानगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इन तीनों से एसटीएफ पूछताछ कर रही है। उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून.व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा है कि विकास दुबे गैंग के सभी सदस्यों की गिरफ्तारी होने तक पुलिस का अभियान जारी रहेगा। सभी दोषियों को कानून के हवाले कर कड़ी सजा दिलवाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया के तहत विकास दुबे पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर यूपी लाया जा रहा है। विकास दुबे के यूपी में न पकड़े जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरे देश की पुलिस एक है। मध्य प्रदेश पुलिस हमसे अलग नहीं है। घटना के दिन से ही यूपी पुलिस लगातार इस गैंग के लोगों का पीछा कर रही है।

Filed Under: Hindi

Primary Sidebar

Kanoon Review
Go to Youtube!

RSS Kanoonreview Latest Youtube Videos

  • सुबह सैर पर निकले लोगों से पता पूछने के बहाने चेन छीनने वाला बदमाश दबोचा 08.08.2022
  • दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किये अंतरराज्यीय एटीएम लुटेरे गिरफ्तार। 01.08.2022
  • औरैया में पुलिसअधीक्षक के आदेश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। 31.07.2022
  • अपहरण करके फिरौती मांगने का आरोपी गिरफ्तार | 31.07.2022
  • भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के #हथैनी गांव में कानून रिव्यू की ग्राउंड रिपोर्ट । 30.07.2022

Copyright © 2022 Managed By : Layerwire