कानून रिव्यू/इंटरनेशनल
—————————————–
अगर आपको ऐसा लगता है कि कोड़ों से पीटने की सजा पहले जमाने में में दी जाती थी, तो आप गलत हैं। शरिया कानून में आज भी ये सजा मौजूद है। शरिया कानून में अगर कोई मुस्लिम महिला अनजान मर्द से बातें करते, टाइट कपड़े या बिना बुर्के के दिखे तो उसे सजा दी जाती है। गैर-मर्द से बात करने की मिली सजा एक मुस्लिम महिला को सरेआम कोडे मार कर दी गई।
एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया के अचेह में ग्यारह लोगों को अलग-अलग गुनाहों के लिए सरेआम कोड़े मारे गए और महिलाएं रोती-चीखती रही। रिपोर्ट कहा गया है कि इंडोनेशिया की कुल जनसंख्या के 90 प्रतिशत लोग मुस्लिम हैं। यहां ज्यादातर जगहों पर शरिया कानून फॉलो किया जाता है। लेकिन अचेह एक ऐसा प्रांत है, जहां पूरी तरह से शरिया कानून ही लागू है। यहां लोगों को गैंबलिंग के अलावा शराब पीने, गे सेक्स और शादी के बाद किसी और से संबंध रखने की भी मनाही है। अगर इन अपराधों का दोषी पकड़ा जाता है, तो उसे शरिया कानून के अंतर्गत सजा दी जाती है। ऐसी ही सजा 11 सितंबर को इन अपराधों के दोषी पाए गए लोगों को मिली। इनमें एक महिला भी थी। उसे सभी के सामने कोड़ों से मारा गया। महिला को शक के आधार पर कि उसका अपने पति एक अलावा किसी के साथ अफेयर था, सजा दी गई। हैरानी की बात ये है कि सजा के समय पुलिस के अलावा आम जनता भी वहां जुटी हुई थी लेकिन किसी ने भी कुछ नहीं कहा। महिला को मास्क लगाए एक शख्स ने बेरहमी से पीटना शुरू किया।
————————————————————————————————————-
महिलाओं को छोटी-छोटी बातों का भी मानते हैं दोषीः-
————————————————————————————————————-
यहां की पुलिस मुस्लिम महिलाओं को छोटी-छोटी बातों के लिए भी अरेस्ट कर लेती है। अगर कोई महिला बिना बुर्के या स्कार्फ की दिखे या टाइट कपड़े पहने सड़क पर निकल जाए, तो भी उसे अरेस्ट कर लिया जाता है। इतना ही नहीं, अगर कोई महिला किसी मर्द से बातें करते भी दिख जाए, तो इसे भी अपराध की श्रेणी में गिना जाता है।
———————————————————-
मिल सकती है ये सजाः-
———————————————————-
सरिया कानून के अंतर्गत अलग-अलग अपराधों एक लिए 100 कोड़ों के अलावा 100 महीनों के लिए जेल और एक हजार ग्राम सोना फाइन के रूप में देना अनिवार्य होता है।