सामुदायिक एवं ठेका खेती के लिए जल्द ही एक कानून लागू करेगी गोवा सरकार
कानून रिव्यू/गोवा
- ——————————–गोवा सरकार बंजर भूमि को खेती के कानून के तहत लाने की तैयारी में लगी हुई है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो गोवा में बंजर भूमि को सामुदायिक खेती के कानून के तहत लाया जाएगा। गोवा सरकार के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई ने कहा कि सरकार राज्य की बंजर भूमि को खेती के मातहत लाना सुनिश्चित करने के मकसद से सामुदायिक एवं ठेका खेती को पुनर्जीवित करने और उसे बढ़ावा देने के लिए जल्द ही एक नए कानून को लागू करेगी। उन्होंने कहा कि देश के कुछ हिस्से में किसान आत्महत्या कर रहे हैं और प्रदेश सरकार ने एक कानून लाने का फैसला किया है जो यहां के लिए फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने कहा कि अगले महीने सामुदायिक खेती को संस्थाबद्ध करने के मकसद से कानून लाने के बारे में कानूनी विशेषज्ञों से परामर्श किया जाएगा। जिसके तहत सभी बंजर भूमि को खेती के मातहत लाया जा सकता है।
——————————————————————————————————————————————