• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

logo kanoonreview

  • Home
  • About Us
  • Our Team
    • Editorial
    • Reporters
  • News
  • English Articles
  • Hindi Articles
  • Subscription
  • Contact Us
गौतमबुद्धनगर कोर्ट परिसर के गेटों पर वकीलो ने जडा ताला

गौतमबुद्धनगर कोर्ट परिसर के गेटों पर वकीलो ने जडा ताला

04.09.2017 By Editor

—-वकील आंदोलन की चिंगारी दूसरे जिलों में पहुंची

——————————————————

काननू रिव्यू/ग्रेटर नोएडा

——————————————————

गौतमबुद्धनगर जिला कोर्ट में वकीलों ने ताला जड दिया है और धरने पर बैठे हुए हैं। जब कि गौतमबुद्धनगर के वकील आंदोलन की यह जिंगारी अब दूसरे जिलों में भी पहुंचनी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि पडोसी जिले बुंलदशहर और गाजियाबाद के वकील भी इस मुद्दे पर हडताल पर चले गए हैं। इधर जिले की जेवर और दादरी के वकीलों ने हडताल कर रखी है।

सूरजपुर स्थित जिला अदालत के चैंबर नंबर- 9 में प्रैक्टिस करने वाले वकील सुरेश राज गौतम एक मामले में पैरवी करने के लिए अपने जानकार के साथ दादरी कोतवाली गए थे। यहां थाने में ओमवीर दरोगा ने उनके साथ मारपीट और बदतमीजी की और जिससे वो चोटिल हो गए। जब इस बात का पता गुरूवार को दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के वकीलों को चला तो उन्होंने अपने चैंबरों में ताले लगा दिए और सड़क पर उतारकर पुलिस के खिलाफ एसएसपी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया था। वकीलों की मांग थी कि वकील साथी के साथ बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। वहीं सीओ ग्रेटर नोएडा वन अमित किशोर श्रीवास्तव ने वकीलों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच करा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। किंतु वकील इस बात पर अड गए कि पहले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एपआईआर दर्ज कराएं और बाद में जांच की जाए, आखिर पुलिस और वकीलों के बीच वार्ता बैनतीजा साबित हुई। गुरूवार से वकील अपनी मांगों को लेकर हडताल पर चल रहे हैं। दो दिन की छुट्टियों के बाद सोमवार को फिर वकीलों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। गौतमबुद्धनगर जिला कोर्ट परिसर के गेटों पर ताला लगा कर वकील धरने पर बैठ गए। वकीलों का यह आंदोलन दूसरे जिलों में पहुंच गया है। बुंलदशहर और गाजियबाद आदि पडोसी जिलों में वकीलों ने हडताल कर नैतिक समर्थन दिया। वहीं जिले की दादरी और जेवर तहसीलों में भी वकील हडताल पर चले गए हैं। दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन कुमार भाटी का कहना था कि दादरी पुलिस का यह कृत्य अमानवीय है वकील साथी कोतवाली में पैरवी के लिए गए थे और पुलिस ने उन्हें ही निशाने पर ले लिया और मारपीट कर कई तरह से अपमानित किया। इसलिए जब तक दादरी पुलिस के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही नही होगी, वकीलों का यह आंदोलन थमेगा नही।

——————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————

 

 

 

 

 

 

 

Filed Under: News

Primary Sidebar

Kanoon Review
Go to Youtube!

RSS Kanoonreview Latest Youtube Videos

  • सुबह सैर पर निकले लोगों से पता पूछने के बहाने चेन छीनने वाला बदमाश दबोचा 08.08.2022
  • दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किये अंतरराज्यीय एटीएम लुटेरे गिरफ्तार। 01.08.2022
  • औरैया में पुलिसअधीक्षक के आदेश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। 31.07.2022
  • अपहरण करके फिरौती मांगने का आरोपी गिरफ्तार | 31.07.2022
  • भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के #हथैनी गांव में कानून रिव्यू की ग्राउंड रिपोर्ट । 30.07.2022

Copyright © 2022 Managed By : Layerwire