
पुलिस कमिश्नरेट/गौतमबुद्धनगर

मुठभेड़ के दौरान तीन कुख्यात लुटेरे गिरफ्तार.

थाना सूरजपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया। जब क इनके 4 साथी मौके से भाग गए हैं। इन बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटा गया कूलर से लदा एक कैंटर तथा तीन तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। अपर पुलिस उपायुक्त जोन टू अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस को बुधवार देर रात सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूट करने के इरादे से सेक्टर 143 के पास आए हुए हैं। थाना पुलिस व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम को बदमाशों को पकड़ने के लिए लगाया गया। सेक्टर.143 के पास पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। एक कैंटर व इनोवा कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली की 3 बदमाश सद्दाम, सत्तार व पंकज को लगी है। जब कि उनके चार साथी इनोवा कार में सवार होकर मौके से भाग गए। अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि कैंटर 15 मई को सूरजपुर थाना क्षेत्र से लूटा गया था। पकड़े गए बदमाशों ने लूटपाट की कई वारदातें करनी स्वीकार की है। मुठभेड में घायल बदमाशों को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौतमबुद्धनगर में 31 मई तक धारा 144 प्रभावी

कोविड.19 के चलते लॉकडाउन के मद्देनजर जनपद गौतमबुद्धनगर में धारा 144 को 31 मई तक प्रभावी कर दिया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त कानून एवं व्यवस्था आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि कोविड.19 महामारी की वजह से भारत तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार द्वारा पूरे देश में दिनांक 31 मई 2020 तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस संबंध में शासन स्तर एवं स्थानीय स्तर पर भी विस्तृत दिशा.निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि में लॉकडाउन के दौरान जारी किए गए निर्देशों का उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए। इस अवधि में सभी राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, खेल संबंधी आयोजन किसी भी प्रकार की प्रदर्शनी, रैली, जूलूस तथा इस प्रकार के अन्य सभी कार्यक्रमों को प्रतिबंधित किया गया है। समस्त धार्मिक स्थल, पूजा स्थल, जनसमान्य हेतु बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी स्थान, मोहल्ले, गली आदि में किसी भी उद्देश्य लोग एकत्र नहीं होंगे। किसी भी संस्थान,् आयोजक द्वारा पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों की सभा नहीं की जाएगी। वैवाहिक कार्यक्रम में पूर्व अनुमति लेने के पश्चात भी 20 से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं होंगे। मृत्यु के पश्चात अंतिम संस्कार में 20 से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं होंगे। इन कार्यक्रमों में भी भौतिक दूरी के नियमों का उल्लंघन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान शाम 7 बजे से सुबह सात बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान अनुमन्य व्यक्तियों,् सेवाओं, संस्थानों, उपक्रमों के अतिरिक्त समस्त लोगों की गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू की इस अवधि का उल्लंघन दंडनीय होगा। जिला प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा.निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित होना चाहिए तथा उल्लंघन करने पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
श्रमिकों को अवैध रूप से बिहार ले जाने के मामले में तीन गिरफ्तार

पुलिस ने प्रवासी मजदूरों को बस से अवैध रूप से बिहार ले जाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1 लाख रुपए भी बरामद किए हैं। अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने कहा कि बुधवार देर रात को थाना सेक्टर 49 पुलिस सेक्टर 51 के पास जांच कर रही थी। तभी एक बस वहां आई। पुलिस ने बस रोककर जांच की। उसमें 54 सवारियां बैठी थीं। उन्होंने कहा कि बस चालक राजेश और कंडक्टर संदीप से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि यह बस बीके सोनी नामक व्यक्ति की है। यह व्यक्ति प्रवासी मजदूरों से मोटी रकम लेकरए उन्हें अवैध रूप से बिहार भेजता है। उन्होंने बताया कि बस चालक बिहार जाने के लिए वैध पास दिखाने में असमर्थ रहा। इसी बीच एक कार में सवार होकर वहां प्रिंस नामक व्यक्ति आया। उसने पुलिस को बताया कि वह बस के साथ बिहार तक जा रहा था और सोनी ने उसे बस में डीजल डलवाने के लिए एक लाख रुपए दिए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए राजेश,संदीप एवं प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है व आरोपियों के पास से 1 लाख रुपए बरामद किए हैं। बस में सवार रामायण सिंह ने कहा कि सोनी ट्रेवल का मालिक अब तक हजारों मजदूरों को अवैध रूप से बिहार भेज चुका है। वह लोगों से पोर्टल एवं अपने संपर्क सूत्रों के माध्यम से संपर्क करता है और उन्हें बिहार भेजने के नाम पर मोटी रकम लेता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोनी के चाचा उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में आरटीओ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हरियाणा में गिरफ्तार कांग्रेस नेता पंकज पुनिया को नोएडा लाएगी पुलिस

ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता पंकज पुनिया को उत्तर प्रदेश पुलिस हरियाणा से नोएडा लाएगी। पंकज पुनिया को हरियाणा पुलिस ने बुधवार की रात करनाल से गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा नोएडा पुलिस ने भी आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। कांग्रेस नेता ने प्रवासी मजदूरों के लिए बस उपलब्ध कराने को लेकर चल रहे सियासी विवाद के सम्बंध में ट्वीट किया था। अपने ट्वीट में पंकज पुनिया ने धार्मिक और महिला विरोधी बातें भी लिखीं थीं। उनका ट्वीट वॉयरल होने पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू किया। चैतरफा विरोध होने पर पंकज पुनिया ने दूसरा ट्वीट करते हुए माफी मांग ली। लखनऊ साइबर क्राइम सेल इस पूरे घटनाक्रम की मॉनिटरिंग कर रही थी। ट्वीट के खिलाफ लोगों के गुस्से को देखते हुए साइबर क्राइम सेल के दरोगा सुरेश गिरी ने पंकज पुनिया के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं दूसरी तरफ इसी प्रकरण में अधिवक्ता हेम चंद्र जोशी ने भी पंकज पुनिया के खिलाफ गोमतीनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी तरफ पंकज पुनिया के खिलाफ इस मामले में बुधवार को नोएडा सेक्टर.39 थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। मुकदमा धारा 295, 500, 505, 153 और 66 आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच के लिए जिला पुलिस मुख्यालय ने अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा के निर्देशन में विशेष टीम का गठन भी कर दिया है। अब उत्तर प्रदेश पुलिस मामले की जांच के लिए पंकज पुनिया को हरियाणा से नोएडा लेकर आएगी।