पुलिस कमिश्नरेट/ गौतमबुद्धनगर
थाना रबूपुरा पुलिस ने किए 04 शराब तस्कर गिरफ्तार
थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा 04 शराब तस्करो को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 100 पव्वे हरियाणा मार्का व 30 लीटर कच्ची अवैध शराब तथा एक बिना नम्बर की स्कूटी तथा एक मोटर साइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने इन शराब तस्कारों की पहचान कुलवंत पुत्र नारायण सिंह निवासी ग्राम पंचायती झुग्गी थाना छायसा जिला फरीदाबाद हरियाणा, राम सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी ग्राम पंचायती झुग्गी थाना छायसा जिला फरीदाबाद हरियाणा, चंद्रशेखर पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम महिपा जागीर थाना सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर और भगत सिंह पुत्र राम कन्नी निवासी ग्राम किस्सा बागड़ी थाना खुर्जा जंक्शन बुलंदशहर के रूप में की है।
थाना सूरजपुर में अवैध गांजा बरामद
थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा निक्को मोड से 01 पुरूष अभियुक्त व 04 महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से कुल 30 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने पकडे गए पुरूष अभियुक्त का नाम और पता राजू पुत्र गिरधारीलाल निवासी गांव पल्सो थाना गौर्वधन जिला मथुरा हाल पता 2/6 पाकेट.12 सै0.82 थाना फेस.2 जिला गौतमबद्धनगर बताया है। इसके साथ ही 4 महिला अभियुक्त भी हैं।
’व्हाट्स एप ग्रुप पर साम्प्रदायिक हिंसा को बढावा देने वाला दबोचा
थाना बादलपुर पुलिस ने ’व्हाट्स एप ग्रुप पर साम्प्रदायिक हिंसा को बढावा देने वाले मैसेज को प्रसारित करने वाले एवं ग्रुप एडमिन के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर02 अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 02 मोबाइल फोन बरामद भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के एडवोकेट युसुफ निवासी ग्राम सादोपुर थाना बादलपुर द्वारा जय हिन्द नाम का एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाया हुआ है। जिसमे थाना बादलपुर पर तैनात उपनिरीक्षक सुनील कुमार व जनपद के अन्य अधिकारी भी सदस्य हैं। दिनांक 02-04-2020 को उक्त व्हाट्स एप ग्रुप के एक सदस्य द्वारा कोविड 19 से संबंधित भय का लाभ उठाते हुए एवं ग्रुप मे अफवाह फैलाने के व साम्प्रदायिक हिंसा को बढावा देने के उद्देश्य से एक मैसेज व वीडियो को पोस्ट कर ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की गई। सर्तक पुलिस अधिकारियों ने जो इस ग्रुप के सदस्य थे उक्त मैसेज का तत्परता से संज्ञान लेते हुये कार्यवाही की। पुलिस ने इन गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण ग्रुप एडमिन युसुफ खान पुत्र स्व0 काले खां निवसी म0 न0.228 ग्रा0 सादौपुर थाना बादलपुर जनपद गौतम बुद्ध नगर और सदस्य फिरोज खान पुत्र अनवर खाँ निवासी ग्रा0 लुहारली थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में दिया है।