गौतमबुद्धनगर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी से ’कानून रिव्यू’ की खास बातचीत
———————————————————————————–
सार संक्षेपः——-गौतमबुद्धनगर की कानून व्यवस्था को चाक चौबंद और बेहतर बनाने की कडी में ’कानून रिव्यू’ ने -’कानून व्यवस्था पर एक नजर’- विशेष कॉलम शुरू किया है। प्रत्येक व्यक्ति चाहे, जिस क्षेत्र से भी जुडा हो कानून व्यवस्था से उसका जरूर सरोकार होता है, इसलिए हर व्यक्ति से एक नया विचार निकल कर आ सकता है। इस हाईटेक शहर की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए समाज,कला संगीत, विज्ञान, शिक्षा,खेल और राजनीति आदि क्षेत्रों से जुडे लोगों से विचार जानेंगे। इस कडी में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी से ’कानून रिव्यू’ ने खास बातचीत की हैं आइए जानते हैं बातचीत के प्रमुख अंशः–
- मौहम्मद इल्यास-’दनकौरी’/कानून रिव्यू
——————————————————जीवन परिचयः—————————————————————-———————————————————————————————————————————–
नामः-विजय भाटी
पिता का नामः– सरदाराम भाटी
जन्म तिथिः-20-03-1966
मूल स्थानः– ग्राम पल्ला- दादरी, ग्रेटर नोएडा, जिला- गौतमबुद्धनगर
शिक्षाः– मैट्रीकुलेशन
पदः– भाजपा जिलाध्यक्ष- गौतमबुद्धनगर
पूर्व तैनातीः– मंडल अध्यक्ष दादरी देहात-2 बार रहे।
-जिला सदस्यता प्रमुख-2 बार रहे।
– जिला महामंत्री-2 बार रहे।
————————————————————————————————————————————-
- ………………….गौतमबुद्धनगर उत्तर प्रदेश का एक हाईटेक शहर है कानून व्यववस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार की क्या खास योजनाएं हैं?
- ——गौतमबुद्धनगर राज्य का औद्योगिक और हाईटेक जिला है यहां की कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाएं हैं। एंटी रोमियों दल बहुत अच्छा काम रहा है। सरकार का स्पष्ट मानना है कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में त्वरित और सख्त कार्यवाही जाए। इसके अलावा हाल में ही यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने और झपटमार तथा लूट की घटनाओं के मद्देनजर गरूड और शक्ति लैपर्ड प्रदान की गई है जो 24 घंटे सडक पर गश्त कर रही हैं। ये लैपर्ड कलस्टर मे चलती है जो यातायात नियम तोड कर भाग रहे चालक को फौरन पकड कर जुर्माना यानी चालान थमा देती हैं।
- …………………….भाजपा ने संकल्प पत्र में गुंडराज और भ्रष्टाचार को दूर कर सुशासन देने की बात कही थी क्या जिले में उसका असर दिखाई दे रहा है?
- ——— बिल्कुल, भाजपा ने संकलप पत्र में गुंडाराज और भ्रष्टाचार को दूर कर सुशासन देने का वायदा किया था और सरकार इस दिशा मे तेजी से काम कर रही है। राज्य से बदमाशों का सफाया हो चुका है, गौतमबुद्धनगर में पहले की सरकारों मे रंगदारी के मामले प्रकाश में आते रहते थे मगर अब पुलिस, एन्काउंटर में बदमाशों को मार गिराती है हाल में एक बदमाश ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड में मार गिराया गया है और जिसका असर यह हो रहा है कि बदमाश या तो जिला छोड कर दूर जा चुके हैं अथवा अपराध करने की हिम्मत ही नही रही है।
- .…………………… जिले की कानून व्यवस्था को किस रूप लेते हैं पहले की अपेक्षा क्राइम का ग्राफ बढा है?
- ——— गौतमबुद्धनगर में अपराधों का ग्राफ गिर कर नीचे आ चुका है यह तो तब है जब हर मामले की एफआईआर दर्ज हो रही है। पूर्व की सरकारों में थानों में एफआईआर दर्ज नही होती थीं और फरियादियों को थाने, चौकी से धमका कर भगा दिया जाता था। किंतु अब डीजीपी की ओर से सभी पुलिस कप्तानों को साफ हिदायत दी गई है कि थाने पर आने वाले हर पीडित की एफआईआर कर कार्यवाही की जाए।
- …………………….. गौतमबुद्धनगर में लंबे समय से कोई बडी कंपनी नही आई हैं और इसका सबसे बडा कारण कानून व्यवस्था है?
- ———कानून का राज दिखाई देना लगा है और औद्योगिक माहौल बन रहा है। अब औद्योगिक परिवेश में कानून व्यवस्था की स्थिति आडे नही आएगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना औद्योगिक क्षेत्र में कंपनिया आ रही हैं और बडी कंपनियां भी क्षेत्र में जल्द ही आ जाएंगीं।
- ……………………उद्यमियों और कंपनियों से होती रही चौथ वसूली यानी माफिया राज खत्म हो चुका है यदि ऐसा है तो फिर क्षेत्र में कंपनियों नही आ रही है?
- ———सूबे में भाजपा की सरकार है इसमें किसी भी तरह की गुंडई बर्दाश्त नही की जाती है। माफिया राज और चौथ वसूली बिल्कुल खत्म हो चुकी है। यदि फिर भी किसी उद्यमी अथवा कंपनी को किसी तरह की दिक्कत है तो निस्कोंच शिकायत दर्ज कराएं कार्यवाही कराई जाएगी।
- .…………………… पूर्व की सरकारों की तुलना में आपकी सरकार जिले की कानून व्यवस्था में क्या नया करना चाहती है?
- ——- पूर्व की गैर भाजपा सरकारों मे अपराधियों का बोलबाला रहा है किंतु अब ऐसा नही है जिले के पुलिस कप्तान कानून व्यवस्था की दिशा में बेहतर कार्य कर रहे हैं। जनसंख्या घनत्व के अनुसार जैसे जैसे जरूरत होगी थाने और चौकियों की संख्या बढाई जाएगी और पुलिस संसाधनों की कोई कमी नही होने दी जाएगी, गरूड और लैपर्ड आ चुकी है जो बेहतर कार्य कर रही हैं।
- .………………. गौ रक्षा के नाम पर उन्माद और उपद्रव फैलाने की कोशिश की जा रही है?
- ——–ऐसा नही है, यह सब विपक्षी दलों की साजिश होती है। गौतमबुद्धनगर में ऐसा कोई मामला प्रकाश में नही आया है। बीमार गायों को गौशालाओं में भेजा जा रहा है और उनके चारे पानी की व्यवस्था की जा रही है।
- ………………………शहर की यातायाता व्यवस्था को व्यवस्थित रूप देने के लिए क्या योजनाएं हैं?
- ——-शहर में रांग साइड चलने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए पुलिस निरंतर चालान काटने का अभियान चला रही है क्योकि सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं रांग साइड चलने की वजह से होती हैं। पुलिस को इस बारे में साफ हिदायत दी गई है कि व्यक्ति चाहें जो हो अथवा भाजपा का ही कोई कार्यकर्ता क्यों न हो रांग साइड मिलने पर तुंरत चालान कर दिया जाए। बल्कि इस कार्य में पार्टी के स्तर से भी कुछ वॉल्यंटेर लगाने का फैसला लिया गया है जिला संगठन के कार्यकर्ता जल्द ही चुनिंदा चौराहों पर यातायात व्यवस्था की कमान संभालने में सहयोग करते हुए दिखाई देंगे।
- …………………………………शराब तस्करी की समस्या लंबे से बनी हुई है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के युवा इस धंधे की ओर तेजी से अग्रसर हो रहे है जब कि जिले के प्रभारी मंत्री आबाकारी मंत्री हैं ?
- ———— जिले में शराब की तस्करी पहले से बहुत कम हुई है और पुलिस शराब तस्करों को पकडने के लिए निरंतर अभियान चला रही है और यदि फिर भी कोई ऐसा मामला संज्ञान में आता है तो निश्चित कार्यवाही कराई जाएगी।
- .………………….. जिले की कानून व्यवस्था में पुलिस भ्रष्ट्राचार पर क्या कहेंगे?
- ——-जिले के पुलिस कप्तान इस बारे में काफी गंभीर है पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली या फिर रिश्वत खोरी के कुछ मामले प्रकाश में आए हैं पुलिस कप्तान ने निलंबन अथवा लाइन हाजिर किए जाने की कार्यवाही की है। सरकार की मंशा बिल्कुल साफ है कि पुलिस महकमे में भ्रष्ट्राचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। इसलिए भ्रष्ट्राचार की सोच रखने वाले पुलिसकर्मी जिले से बौरिया बिस्तर समेट लें, नही तो निलंबन और लाइन हाजिर किए जाने की तलवार अपना काम करेगी।
- ………………….. गौतमबुद्धनगर में दिल्ली की तर्ज पर कमिश्नरी प्रणाली लागू किए जाने की बात कई बार चली थी यहां पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू की जानी चाहिए?
- ———- पुलिस कमिश्नरी प्रणाली का निणर्य सरकार लेगी, रही बात जिला पुलिस की तो कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में पुलिस महकमा अच्छा काम कर रहा है और इस बात को अब जनता भी खुले मन से स्वीकार कर रही है।