• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

logo kanoonreview

  • Home
  • About Us
  • Our Team
    • Editorial
    • Reporters
  • News
  • Crime News
  • Legal News
  • English Articles
  • Hindi Articles
  • Contact Us

गौतमबुद्धनगर मे महिला अधिवक्ताओं द्वारा हरियाली तीज का त्यौहार बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया

10.08.2021 By Editor

भारतीय संस्कृति में तीज पर्व का एक विशेष महत्व है और जो श्रावन मास में खासकर महिलाओं के लिए एक उत्साह और उमंग लेकर आता हैः चौधरी प्रियंका अत्री एडवोकेट

कानून रिव्यू/गौतमबुद्धनगर

जनपदीय दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर मे महिला अधिवक्ताओं द्वारा हरियाली तीज का त्यौहार बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। हरियाली तीज उत्सव में महिला अधिवक्ताओं ने मेहंदी प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता और कुछ कविताओं के साथ भाग लिया। महिला अधिवक्ता बड़े ही उमंग में हरियाली तीज का आनंद ले रहीं थी। बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर की पूर्व कोषाध्यक्ष चौधरी प्रियंका अत्री एडवोकेट ने बताया कि भारतीय संस्कृति में तीज पर्व का एक विशेष महत्व है और जो श्रावन मास में खासकर महिलाओं के लिए एक उत्साह और उमंग लेकर आता है। इस मौके पर महिलाएं महेंदी लगाती हैं सजती हैं संवरती हैं और नृत्य और गायन प्रतियोगिता आदि के द्वारा इस पवित्र त्यौहार को मनाया जाता है। गौतमबुद्धनगर जिला न्यायलय की महिला अधिवक्ताओं के द्वारा इस पर भी पूरे उत्साह और उमंग के साथ तीज उत्सव को बार रूम में मनाया गया है। इस तीज उत्सव कार्यक्रम में महिला अधिवक्ताओं में श्रीमती कमलेश चौधरी, शैली गोस्वामी, चौधरी प्रियंका अत्री,  श्रीमती कुमकुम नागर, कविता चौहान, राखी छौंकर, संगीता सिंह, योगिता शर्मा, मीनू सिंह, विमलेश रावल, ऋतु रावत आदि शामिल रहीं।

Filed Under: News

Primary Sidebar

Go to Youtube!
Kanoon Review
Go to Hotel Twin Towers

RSS Our Latest Youtube Videos

  • मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष में नगर विधानसभा में रक्तदान शिविर का आयोजन सम्मपन #news #bharatpur 17.09.2023
  • गहलोत के सामने लगे नरेंद्र मोदी के #news #rajasthan #breakingnews #modi #gahlot #jaipur 07.09.2023
  • नगर विधानसभा में वैश्य समाज की लड़की के किडनैप का मामला #news #crime #ngarvidhansabha #bharatpur 06.09.2023
  • नगरविधानसभा के सीकरी कस्बे में बदमाशों ने दुकान की शटर तोड़कर की चोरी #news #crime #breakingnews 10.08.2023
  • अंतर्राष्ट्रीय हथियार सप्लायर गैंग के 3 तस्कर स्पेशल सेल की गिरफ्त में #news #delhipolice #crime 18.07.2023

Copyright © 2023 Managed By : Layerwire