कानून रिव्यू/ग्रेटर नोएडा
गौतमबुद्धनगर की बेटी ़ऋतु नागर सिविल जज बन गई है। सिविल जज बनने के बाद ़ऋतु नागर ने अलीगढ में नियुक्ति पाई है इस खबर से क्षेत्र के लोगों में एक खुशी की लहर फैल गई है और लोगों का बधाई देने का तांता लगा हुआ है। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा डेल्टा.2 में सिविल जज ़ऋतु नागर को गुलदस्ता व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौ0 प्रवीण भारतीय ने बताया कि प्रतिभाएं किसी परिस्थिति की मोहताज नही होती हैं। यही सच कर दिखाया है धूमखेड़ा गांव की बेटी ऋतु नागर ने। गौतमबुद्धनगर की बेटी ़ऋतु नागर जिन्होंने अपने समाज व क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए सिविल जज बनते हुए अलीगढ़ में नियुक्ति पाई है। क्षेत्र व समाज का नाम रोशन करने पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सेक्टर डेल्टा. 2 में ऋतु नागर को गुलदस्ता व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। संस्थापक सदस्य आलोक नागर ने बताया कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन हमेशा क्षेत्र की प्रतिभाओ को समय समय पर सम्मानित करता रहा है तथा आगे भी संगठन लोगो का उत्साहवर्धन करता रहेगा। इस दौरान कर्नल महकार सिंह नागर, मेजर यदुवीर सिंह शिशौदिया, बृजेश भाटी, मनीष भाटी, लोकेश भाटी, निशांत तिवारी, आशीष, नवीन नागर आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।