– जल में कूडा कचरा फैंकने वालों की खैर नही
——————————————————————————————————————————————
कानून रिव्यू/केरल
—————————————
जल में कूडा कचरा फैंकने वाले लोगों की अब खैर नही है। जल प्रदूषण को अंजाम देने वाले लोगों के दिन अब लदने वाले हैं जी हां केरल राज्य की सरकार जल प्रदूषण पर एक सख्त सजा का कानून बनाने जा रही है।
केरल राज्य के पानी के किसी भी स्रोतों में यदि कोई कूड़ा फेंकता हुआ पाया जाता है तो उसे दो लाख रुपये का जुर्माना और तीन साल तक जेल की सजा दी जा सकती है।
केरल सरकार ने राज्य में जल प्रदूषण पर नियंत्रण लाने के लिए एक नया कानून बनाने की घोषणा की है। इस नए कानून के तहत जो कोई भी जल प्रदूषण के लिए जिम्मेदार होगा उसे जेल की सजा के साथ जुर्माना भी भुगतना पड़ सकता है। राज्य मंत्रिमंडल ने इस संबंध में एक अध्यादेश जारी करने का फैसला किया जिस पर केरल विधानसभा में बाद में एक नया बिल पेश किया जाएगा।
नए दिशानिर्देशों के अनुसार, राज्य के पानी के किसी भी स्रोतों में यदि कोई कूड़ा फेंकता हुआ पाया जाता है तो उसे दो लाख रुपये का जुर्माना और तीन साल तक जेल की सजा दी जा सकती है। सीपीआईएम के पूर्व राज्यसभा सदस्य टी एन सीमा जो अब ग्रीन केरल मिशन के उपाध्यक्ष हैं, ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह देशहित में नई क्रांति ला सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ कड़े नियम बनाने से हमारा पर्यावरण ही सुरक्षित रहेगा।