![](https://www.kanoonreview.com/wp-content/uploads/2020/11/c513cef3-250e-432c-b9f6-b2a931d61259-766x1024.jpg)
![](https://www.kanoonreview.com/wp-content/uploads/2020/11/45544d47-5336-47a8-91eb-1fa54eb023d2-766x1024.jpg)
कानून रिव्यू/गौतमबुद्धनगर
गौतमबुद्धनगर जनपद के यातायात को और अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस निरंतर जागरूकता अभियान चला रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के यातायात माह के तहत पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की यातायात पुलिस बृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। पुलिस टीम के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हुए स्कूली छात्र.छात्राओं एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि जनपद के यातायात को और अधिक सुगम बनाया जा सके। इस कड़ी में जनपद की यातायात पुलिस के द्वारा यातायात माह के अवसर पर भारतीय आदर्श वैदिक बालिका इंटर कॉलेज तिलपता में एलईडी दिखाकर जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके तहत छात्र.छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी के साथ.साथ शपथ भी दिलाई गई। वहीं दूसरी ओर यातायात डीप मेमोरियल इंस्टीट्यूट देवला ग्रेटर नोएडा में छात्र.छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी के साथ.साथ शपथ दिलाई गई। डीसीपी यातायात गणेश प्रसाद शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगे भी पुलिस कमिश्नर के निर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश सरकार के यातायात माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।