श्रमिकों के बीच मे जाकर उनका पंजीयन करने एवं सभी योजना का अधिकतम लाभ दिलाने का निर्देश
- कानून रिव्यू/ गौतबुद्धनगर
————————————सैमसंग की निर्माण इकाई कारखाना परिसर के श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओ के बारे मे बुद्धवार को एसेंबली के समय उप श्रम आयुक्त बी0 के0 राय द्वारा श्रीमिको को जानकारी दी गई। डीलसी यानी उपश्रमायुक्त ने कहा कि श्रमिको के लिए , शिशु हित लाभ, मातृत्व हित लाभ, विकलांगता एवं दुर्घटना सहायता, बालिका आर्शीवाद, पुत्री विवाह, चिकित्सा सहायता, रविदास शिक्षा सहायता, मेधावी सहायता, मध्यां भोजन सहायता, आवास आदि सुविधाएं दी जा रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से भी विशेष रूप से संत रविदास शिक्षा सहायता योजना एवं सभी श्रमिको के लिए चिकित्सा सहायता योजना प्रारंभ की गईं है।
जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर बी0 एन0 सिंह द्वारा उप श्रम आयुक्त को निर्देशित किया गया है, कि अपने अधिनस्त अधिकारीयो को लगातार श्रमिकों के बीच मे जाकर उनका पंजीयन करने एवं सभी योजना का अधिकतम लाभ दिलाने का निर्देश दे। जिला अधिकारी के निर्देश के अनुसार लगातार श्रमिको के पंजीयन हेतु कैम्प एवं श्रम पंचायत लगा कर मजदूरों को उक्त योजना की जानकारी देने के उद्देश्य से अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।