जनपद में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के माध्यम से बडे़ स्तर पर अभियान चलाकर निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए असमाजिक प्रवृत्ति के व्यक्तियां पर अंकुश लगाया जा रहा है।
- कानून रिव्य/गौतमबुद्धनगर
जनपद में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के माध्यम से बडे़ स्तर पर अभियान चलाकर निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए असमाजिक प्रवृत्ति के व्यक्तियां पर अंकुश लगाया जा रहा है। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने इस संबंध मे जानकारी देते हुए अवगत बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही में वर्तमान तक 12 देसी तमंन्चे, 14 जिन्दा कारतूस जब्त किए गए हैं। इसी प्रकार 909 ली0 अवैध शराब बरामद करते हुए 16 व्यक्तियों को जेल भेंजा गया है। इसी प्रकार धारा 151 द0प्र0स0 के तहत 142 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। धारा 107/116 द0प्र0स0 के तहत 182 व्यक्यिं को नोटिस जारी किया गया है और 144 व्यक्तियों को इस धारा के तहत पाबन्द किया गया है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान 3 लोगां पर गैंगस्टर लगाया गया है और 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। 37 व्यक्तियां पर गुण्डा एक्ट की कार्यवाही प्रस्तावित है। निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में की जा रही निरोधात्मक कार्यवाही के दौरान 61 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेंजा गया है। वर्तमान तक 567 हिस्ट्रीशीटरां की चैकिंग की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस कार्यवाही के दौरान असमाजिक तत्वां एवं गडबड़ी फैलाने के उद्देश्य से 238 सराय, होटल एवं धर्मशालाओं की अभियान चलाकर चैकिंग की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में नगर निकाय के मतदान को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक कराने के उद्देश्य से नगर क्षेत्रां में शस्त्र लाईसेंस जमा कराने की कार्यवाही जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के माध्यम से की जा रही है।