• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

logo kanoonreview

  • Home
  • About Us
  • Our Team
    • Editorial
    • Reporters
  • News
  • Crime News
  • Legal News
  • English Articles
  • Hindi Articles
  • Contact Us

नगर पालिका और नगर पंचायत में  जनता को सुरक्षित माहौल दिए जाने का सपना लिए हुए हैं प्रत्याशी 

25.11.2017 By Editor

गौतमबुद्धनगर की एक मात्र नगर पालिका परिषद दादरी और नगर पंचायत में बिलासपुर, दनकौर, रबूपुरा, जेवर व जहांगीरपुर में मतदान कल होना है। चुनावी शोर थमने के बाद मतदाताओं की चुप्पी से प्रत्याशियों की धडकने तेज हो रही है। कल रविवार को मतदाता नगर निकाय चुनावों में अपना फैसला बैलेट बॉक्स में बंद कर देंगे। इस बार चुनाव में बिजली, पानी, सडक, पेजयल, साफ सफाई, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत विकास के मुद्दे हर बार की तरह हावी रहे। गौतमबुद्धनगर के यह कसबे अपराध की दृष्टि से काफी संवेदनशील माने जाते हैं। अपराधिक घटनाएं जब शुरू होती है तो थमने का नाम नही लेती हैं और यह क्राइम सिटी बन कर रह जाते हैं। कानून रिव्यू ने प्रत्याशियों से कानून व्यवस्था पर एक नजर कॉलम के लिए विचार जानने चाहे तो पता चला है कि इन शहरों में कानून व्यवस्था के क्षेत्र में भी नगर पालिका और नगर पंचायत के प्रतिनिधि वाकई काम करना चाहते हैं और जनता को सुरक्षित माहौल दिए जाने का सपना लिए हुए हैं। कुछ प्रत्याशियों से खास बात की गई तो पुलिस की गश्त, महिला पुलिस, यातायात व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात सामने आई है, आइए जानते हैं विचार बिंदु कुछ इस प्रकार हैं।

मौहम्मद इल्यास-’दनकौरी’/कानून रिव्यू

 

कानून व्यवस्था की मजबूती के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाएंगीःपूनम नागर


——————————————————दादरी नगर पालिका परिषद से निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती पूनम नागर पत्नी आशीष नागर ने कानून रिव्यू को बताया कि बुनियादी सुविधाओं के अलावा कानून व्यवस्था की भी खास समस्या है। चूंकि वह स्वयं और उनके पति आशीष नागर विधि व्यवसाय के क्षेत्र से आते हैं। इसलिए समाज में जुल्म और ज्यादतियों खिलाफ पहले भी संघर्ष किया जाता रहा है और लोगों को इंसाफ दिलाने के मामले में कभी पीछे नही रहेंगे। महिलाएं जब घर से बाहर निकलती है तो असुरक्षा की भावना बनी रहती है। चैन स्नेचिंग, लूट और छेडछाड की घटनाएं इस बात का खुला प्रमाण हैं। यदि मुझे जनता का प्यार और आर्शीवाद मिला तो जिले के आला अफसरों से मिल कर पुलिस और खास कर महिला पुलिस को मुस्तैद करवाया जाएगा ताकि महिलाएं निर्भीकता से घर से बाहर निकल कर समाज निमार्ण में योगदान दे सकें। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की रीढ सुरक्षा व्यवस्था ही होती है यदि सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होगी तो कानून व्यवस्था स्वयं ही मजबूत और बेहतर बन जाएगी। इसलिए शहर के प्रत्येक चौराहे को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। ऐसा होने पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो जाएगी।

 

दनकौर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगाःसोनू वर्मा


 

———————————— दनकौर नगर पंचायत के भाजपा प्रत्याशी सोनू वर्मा ने कहा कि महिलाओं की रोजगार और सुरक्षा की समस्या प्रमुख हैं। कौशल विकास केंद्र खुलवा कर रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जा सके। जब कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रत्येक द्वार और गली चौराहे को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा।

 

 

 


दनकौर में पुलिस की गश्त 24 घंटे कराई जाएगीः महीपाल गर्ग


—————————————————-निर्दलीय प्रत्याशी व पूर्व नगर चेयरमैन महीपाल गर्ग ने कहा कि महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल नही है। जब महिलाएं घर से बाहर निकलती है हमेशा डर बना रहता है कब अनहोनी हो जाए, लूट और छिनैती की घटनाएं आम रही हैं। सुरक्षित माहौल देने के लिए शहर के प्रत्येक गली चौरहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएंगे। व्यापारी वर्ग हमेशा बदमाशों के निशाने पर रहा है। दनकौर शहर में ही कई लूट की घटनाएं व्यापारियों के साथ होती रही हैं। सुरक्षा का माहौल देने के लिए आईजी और डीआईजी से मिल कर पुलिस की गश्त 24 घंटे कराई जाएगी।

 

महिलाओं में असुरक्षा की भावना दूर की जाएगीः मास्टर अजय भाटी


—————————————————बसपा प्रत्याशी मास्टर अजय भाटी ने कहा कि शहर में महिलाओं की प्रमुख समस्याओं में असुरक्षा की भावना और अशिक्षा है जिन्हें दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए नगर में गली चौराहे को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा और साथ ही पथ प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

 

बिहारीलाल चौक की पुलिस चौकी को पूरे 24 घंटे खुलवाया जाएगाः संदीप जैन


————————————————-निर्दलीय प्रत्याशी संदीप जैन ने सुरक्षित माहौल देने के लिए शहर के प्रत्येक गली चौरहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएंगे और यहां पर महिला सब इंस्पेक्टर की तैनाती कराई जाएगी। दनकौर शहर में ही कई लूट की घटनाएं व्यापारियों के साथ होती रही हैं। बिहारीलाल इंटर कॉलेज चौराहें पर व्यापार मंडल की मद्द से पुलिस चौकी बनवाई गई थी मगर वहां पुलिसकर्मी बैठना गंवारा नही समझते हैं और देर शाम को चौकी पर ताला लटका देखा जा सकता है। एसएसपी की बैठक में यह मामला पहले भी उठाया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से बिहारीलाल इंटर कॉलेज चौक की पुलिस चौकी को पूरे 24 घंटे खुलवाया जाएगा और एक नई पुलिस चौकी झाझर रोड पर भी बनवाई जाएगी।

 

प्रत्येक द्वार और गली चौराहे को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगाःदीपक शर्मा


———————————————————निर्दलीय प्रत्याशी दीपक शर्मा ने कहा कि नगर के विकास के साथ साथ कानून व्यवस्था का मुद्दा भी अहम है यदि जनता सुरक्षित रहेगी तो विकास भी तेज गाति से हो सकेगा। बदमाश अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर आसानी से भाग जाते हैं। बदमाशों की नाकेबंदी सीसीटीवी कैमरों से हो सकेगी क्योंकि यह कैमरे एक तरह से चौकीदारी काम करते हैं इसलिए शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रत्येक द्वार और गली चौराहे को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा।

 

महिला सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगेः चौ0 केसर सिंह


—————————————————निर्दलीय प्रत्याशी चौ0 केसर सिंह ने बताया कि महिलाओं के लिए सुरक्षा की सबसे बडी समस्या है और सुरक्षित माहौल नही है। दनकौर में कोतवाली मुख्यालय है मगर यहां पर महिला पुलिस पर्याप्त संख्या में नही है। जब महिलाएं घर से बाहर निकलती है हमेशा डर बना रहता है कब अनहोनी हो जाए, लूट और छिनैती की घटनाएं आम रही हैं। सुरक्षित माहौल देने के लिए शहर के प्रत्येक गली चौरहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएंगे

 

 

 

 

Filed Under: News

Primary Sidebar

Go to Youtube!
Kanoon Review
Go to Hotel Twin Towers

RSS Our Latest Youtube Videos

  • भाजपा की जीत की खुशी में बकरी को पेप्सी पिलाते हुए लोग।#news #yt #ytshorts #bjp #trend #viral 03.12.2023
  • सचिन पायलट अच्छे नेता हैं। #news #yt #ytshorts #bjp #rajasthan #sachinpilot 01.12.2023
  • बहुत सुंदर जागरूकता #news #yt #ytshorts #trending #amitrana #viral 26.11.2023
  • वोटिंग के रुझान आना शुरू #news #rajasthan #bjp #congress #yt #ytshorts #election 25.11.2023
  • वर्ल्ड कप फाइनल का बदला आज के मैच में टीम इंडिया ने कंगारुओं के छुड़ाए छक्के । #india #ytshorts #yt 23.11.2023

Copyright © 2023 Managed By : Layerwire