
यमुना एक्सप्रेसवे के पास मिला ग्रेटर नोएडा आए युवक का शव

कानून रिव्यू/ग्रेटर नोएडा
नाबालिग चचेरी बहन से प्रेम प्रसंग के चलते उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से ग्रेटर नोएडा आए युवक का शव यमुन एक्सप्रेसवे के पास मिला है जबकि लड़की भी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने इस मामले में लड़की के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी जोन-3 ग्रेटर नोएडा अमित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की देर शाम परी चौक के पास एक किशोरी लहूलुहान अवस्था में बेहोश पड़ी थी। गश्त कर रही पुलिस टीम जब वहां गई तो एक युवक को भी लहूलुहान अवस्था में पाया। उन्होंने बताया कि दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गयाए जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि होश में आने पर युवती ने पुलिस को बताया कि मृतक का नाम राजू 23 वर्ष है जो फतेहपुर का निवासी है। वह तथा राजू एक दूसरे से प्रेम करते हैं तथा आपस में चचेरे भाई.बहन हैं। उनके घर वाले उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए दोनों फतेहपुर से भागकर ग्रेटर नोएडा आ गए थे। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी के भाई सुनील तथा गोरे व अन्य लोग फतेहपुर से पीछा करते हुए, ग्रेटर नोएडा तक आए तथा यहां पर रविवार रात को दोनों की उन्होंने जमकर पिटाई की और मरा हुआ समझकर झाड़ियों में फेंक कर भाग गए।