• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

logo kanoonreview

  • Home
  • About Us
  • Our Team
    • Editorial
    • Reporters
  • News
  • English Articles
  • Hindi Articles
  • Subscription
  • Contact Us

नोएडा फेस-2 राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

29.11.2019 By Editor

कानून रिव्यू/ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन एवं माननीय जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्धनगर के दिशा निर्देशन में तथा श्रीमती मिनाक्षी सिन्हा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन नोएडा फेस-2 राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में किया गया। इस शिविर में किशोरों से वार्ता की गई तथा किशोरों की समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उन्हे उनके विधिक अधिकारों तथा उनके मुकदमों के संबंध में जानकारी दी गई। बाल संप्रेक्षण गृह में जनपद गौतमबुद्वनगर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर तथा जनपद गाजियाबाद से संबंधित किशोर निवास कर रहे हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर सचिव श्रीमती मिनाक्षी सिन्हा ने बताया कि शिविर के माध्यम से पूछने पर किशोरों द्वारा अपने मुकदमों से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया गया जिस के संबंध में प्रभारी अधीक्षक बाल संप्रेक्षण को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा किशोरों के मुकदमे से संबंधित समस्याओं के निवारण हेतु कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संबंधित जनपदों  से संबंधित पैनल अधिवक्ताओं आदि से समन्वय स्थापित किया जाएगा। विधिक साक्षरता शिविर में नव नियुक्त न्यायिक अधिकारी नितिका महाजन, महिमा जैन तथा हर्षिता रस्तोगी के अतिरिक्त राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में कार्यरत प्रभारी अधीक्षक, केयरटेकर, कॉन्स्टेबल एवं होमगार्ड आदि उपस्थित रहे।

Filed Under: News

Primary Sidebar

Kanoon Review
Go to Youtube!

RSS Kanoonreview Latest Youtube Videos

  • सुबह सैर पर निकले लोगों से पता पूछने के बहाने चेन छीनने वाला बदमाश दबोचा 08.08.2022
  • दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किये अंतरराज्यीय एटीएम लुटेरे गिरफ्तार। 01.08.2022
  • औरैया में पुलिसअधीक्षक के आदेश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। 31.07.2022
  • अपहरण करके फिरौती मांगने का आरोपी गिरफ्तार | 31.07.2022
  • भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के #हथैनी गांव में कानून रिव्यू की ग्राउंड रिपोर्ट । 30.07.2022

Copyright © 2022 Managed By : Layerwire