

कानून रिव्यू/गौतमबुद्धनगर
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा में निर्भर किया जा रहा है। नोएडा स्टेडियम में 04 दिवसीय प्रशिक्षण आत्मरक्षा कैप्सूल कोर्स कार्यक्रम संचालित करते हुए स्कूल की बालिकाओं को महिला सुरक्षा टीम के द्वारा आत्मरक्षा करना सिखाया गया। डीसीपी महिला एवं बाल सुरक्षा व एसीपी महिला सुरक्षा द्वारा 04 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करते हुए स्कूली बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीम के सदस्यों/प्रशिक्षुओं द्वारा नोएडा स्टेडियम में छात्राओं को जूडो.कराटे के माध्यम से आत्मरक्षा करने के बारे में बताया गया। साथ ही बालिकाओं को आत्मसम्मान एवं उनकी सुरक्षा तथा स्वावलंबी बनाने के संबंध में जानकारी दी गई। यह जानकारी डीसीपी महिला एवं बाल सुरक्षा एवं एसीपी महिला सुरक्षा द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में आगे भी स्कूली बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।