• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

logo kanoonreview

  • Home
  • About Us
  • Our Team
    • Editorial
    • Reporters
  • News
  • English Articles
  • Hindi Articles
  • Subscription
  • Contact Us

बीट पुलिस अधिकारियों/महिला पुलिसकर्मियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी हेतु प्रशिक्षण दिया गया

16.09.2021 By Editor

कानून रिव्यू/गौतमबुद्धनगर

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत महिला सुरक्षा इकाई द्वारा बीट पुलिस अधिकारियों/महिला पुलिसकर्मियों को जिला प्रशासन के सहयोग से मुख्य विभागों की सरकारी योजनाओं की जानकारी हेतु विभागाध्यक्षों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस उपायुक्त महिला एवं बाल सुरक्षा की अध्यक्षता में इस प्रशिक्षण कार्यशाला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बीट पुलिस अधिकारियों को अन्य सरकारी विभागों के नियमों व उनकी योजनाओं के विषय में अधिक जानकारी प्रदान करना था, जिससे जनपद में अधिक संख्या में नागरिकों(महिलाओं, गरीब/मजदूर वर्ग आदि) को जागरुक कर उनका उचित मार्गदर्शन किया जा सके। मिशन शक्ति-3.0 अभियान के अन्तर्गत पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के निर्देशन में महिला बीट प्रणाली जनपद में लागू है, जिसके अन्तर्गत 02 महिला पुलिस आरक्षी प्रत्येक ग्राम में सप्ताह में 02 बार जाकर स्थानीय महिलाओं की समस्याओं को सुनती है एवं उनका निस्तारण करती हैं। महिला बीट अधिकारियों की भूमिका को और अधिक बढाने हेतु सरकार द्वारा , पीड़ित महिलाएं, गरीब/मजदूर वर्ग आदि के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में सरकारी विभागाध्यक्षों/अधिकारियों द्वारा आज दिनांक 16.09.2021 को पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 108 के सभागार में डीसीपी महिला सुरक्षा की अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिया गया। पीडित महिलाओं व प्रत्येक नागरिक को विधिक कार्यवाही के साथ-साथ जो भी अधिकार उन्हें मिले हैं तथा सरकार द्वारा जो योजनाओं उन्हें लाभन्वित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही हैं उसके बारे में पुलिस बीट अधिकारी को अधिक से अधिक जानकारी प्रदान की गई जिससे ये महिला बीट पुलिस अधिकारी अपने बीट क्षेत्र में जनता को जागरूक कर उचित मार्गदर्शन कर सकें एवं पीड़ित महिलाओं को उनके लिए लाभकारी स्कीम्स के लाभ प्राप्ति हेतु पंजीकरण करने में सहयोग प्रदान कर सकें। इस सम्बन्ध में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों द्वारा आकर अपने अपने विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में करीब 250 पुलिसकर्मियों द्वारा भाग लिया गया। प्रशिक्षण के दौरान श्रीमती वृन्दा शुक्ला पुलिस उपायुक्त महिला एवं बाल सुरक्षा, श्रीमती रजनी सहायक पुलिस आयुक्त महिला एवं बाल सुरक्षा,  कुंवर सिंह यादव डी0पी0आर0ओ0, संजय लाल जिला श्रम अधिकारी, श्रीमती स्वेता मिश्रा प्रतिनिधि  डी0एच0डब्ल्यू0ओ0, श्रीमती अर्चना ए0सी0एम0ओ0, श्रीमती बत्लमी प्रतिनिधि समाज कल्याण अधिकारी व  श्रृषि कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।

Filed Under: News

Primary Sidebar

Kanoon Review
Go to Youtube!

RSS Kanoonreview Latest Youtube Videos

  • सुबह सैर पर निकले लोगों से पता पूछने के बहाने चेन छीनने वाला बदमाश दबोचा 08.08.2022
  • दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किये अंतरराज्यीय एटीएम लुटेरे गिरफ्तार। 01.08.2022
  • औरैया में पुलिसअधीक्षक के आदेश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। 31.07.2022
  • अपहरण करके फिरौती मांगने का आरोपी गिरफ्तार | 31.07.2022
  • भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के #हथैनी गांव में कानून रिव्यू की ग्राउंड रिपोर्ट । 30.07.2022

Copyright © 2022 Managed By : Layerwire