• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

logo kanoonreview

  • Home
  • About Us
  • Our Team
    • Editorial
    • Reporters
  • News
  • English Articles
  • Hindi Articles
  • Subscription
  • Contact Us

भारत बंद को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह सडक पर उतरे

08.12.2020 By Editor

भारत बंद के दौरान शरारती तत्वों पर नजर रखने के उद्देश्य से ड्रोन कैमरे से भी पुलिस निगरानी करती रही

कानून रिव्यू/गौतमबुद्धनगर

कृषि अध्यादेशों के विरोध में चल रहे किसानों के आंदोलन क्रम में 8 दिसंबर-2020 को भारत बंद के दौरान गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह सडक पर उतर गए। परिणाम यह रहा कि पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में भारत बंद के दौरान पूर्ण शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ रही। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के नेतृत्व में भारत बंद को लेकर पुलिस कमिश्नरेट के संपूर्ण पुलिस के द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की गई थी। भारत बंद के दौरान शरारती तत्वों पर नजर रखने के उद्देश्य से ड्रोन कैमरे से भी पुलिस निगरानी कर रही थी। भारत बंद के दौरान जनपद में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था कायम करने में जनता के द्वारा दिए गए सहयोग का पुलिस कमिश्नर ने धन्यवाद भी किया है। भारत बंद के आह्वान को लेकर जनपद के संवेदनशील स्थानों पर चप्पे.चप्पे पर पुलिस  तैनात थी। विभिन्न संगठनों के आह्वान पर आज भारत बंद को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रहे तथा भारत बंद के दौरान जनपद में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न होने पाए इस उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नरेट की संपूर्ण पुलिस के द्वारा विभिन्न स्तरों पर व्यापक तैयारी सुनिश्चित की गई थी, जिसके परिणाम स्वरूप आज जनपद में बंद के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रही है और पुलिस की मेहनत के कारण कहीं पर भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने इसके लिए सभी पुलिस अधिकारियों एवं अपने पुलिस टीम के सदस्यों का धन्यवाद किया हैं। वहीं दूसरी ओर जनपद की कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाने में जनपद के नागरिकों के द्वारा जो सहयोग दिया गया है उसके लिए भी पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने सभी जनपदवासियों को धन्यवाद दिया है। बंद के आह्वान को लेकर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के नेतृत्व में विगत कई दिनों से पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस के द्वारा विभिन्न स्तरों पर तैयारी सुनिश्चित की जा रही थी। विगत दिवस पुलिस के अधिकारियों एवं पुलिस टीम के द्वारा अपने.अपने थाना क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकालते हुए जनता से संवाद स्थापित किया गया और सभी से बंद के दौरान शांति बनाए रखने के संबंध में अपील भी की गई थी। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के द्वारा स्वयं कमान संभालते हुए डीएनडी एवं जनपद के अन्य संवेदनशील स्थलों पर पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया गया ताकि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रहे।

Filed Under: News

Primary Sidebar

Kanoon Review
Go to Youtube!

RSS Kanoonreview Latest Youtube Videos

  • सुबह सैर पर निकले लोगों से पता पूछने के बहाने चेन छीनने वाला बदमाश दबोचा 08.08.2022
  • दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किये अंतरराज्यीय एटीएम लुटेरे गिरफ्तार। 01.08.2022
  • औरैया में पुलिसअधीक्षक के आदेश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। 31.07.2022
  • अपहरण करके फिरौती मांगने का आरोपी गिरफ्तार | 31.07.2022
  • भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के #हथैनी गांव में कानून रिव्यू की ग्राउंड रिपोर्ट । 30.07.2022

Copyright © 2022 Managed By : Layerwire