• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

logo kanoonreview

  • Home
  • About Us
  • Our Team
    • Editorial
    • Reporters
  • News
  • English Articles
  • Hindi Articles
  • Subscription
  • Contact Us

महिला का भर पोषण का दावा खारिज

02.02.2019 By Editor

कानून रिव्यू/भिंड

——————–जीजा के साथ रह रही एक महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए मांग की कि पति उसे भरण पोषण दें। जब कि कोर्ट ने साफ किया है कि महिला अपने जीजा के साथ रह रही है। साथ ही उससे महिला को एक संतान भी हुई है। इसलिए महिला भरण पोषण राशि प्राप्त करने की अधिकारी नहीं रह जाती है। एडवोकेट ओपी शाक्य ने बताया कि कुरथरा निवासी संजू 22 वर्ष पुत्र रामकिशन की पत्नी ने कुटुंब न्यायालय में भरण पोषण राशि के लिए आवेदन किया था। पत्नी का कहना था कि उसके पति ने उसका पूरा स्त्री धन छीनकर उसे मात्र पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया था। इसलिए वह अपने पिता पर बोझ बनकर रह रही है। उसके पास भरण पोषण का कोई साधन नहीं है। जबकि उसका पति खेती बाड़ी से संपन्न होकर 50 हजार रुपए प्रति माह कमाता है। इस पर संजू ने अपने वकील के माध्यम से न्यायालय को बताया कि उसने अपने पत्नी को घर से निकाला नहीं है। बल्कि वह स्वयं जून 2016 के पहले सप्ताह में बिना किसी को सूचना दिए घर छोड़कर चली गई थी और अपने जीजा सिरोतम सिंह पुत्र हरनाथ सिंह निवासी आसनपुरा इटावा के साथ रह रही है। एक साल पहले उसे संतान भी हुई है। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात माना कि महिला अपने जीजा के साथ रह रही है और उससे एक संतान भी उसे हुई है। ऐसे में वह भरण पोषण राशि प्राप्त करने की अधिकारी नहीं है।

Filed Under: News

Primary Sidebar

Kanoon Review
Go to Youtube!

RSS Kanoonreview Latest Youtube Videos

  • सुबह सैर पर निकले लोगों से पता पूछने के बहाने चेन छीनने वाला बदमाश दबोचा 08.08.2022
  • दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किये अंतरराज्यीय एटीएम लुटेरे गिरफ्तार। 01.08.2022
  • औरैया में पुलिसअधीक्षक के आदेश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। 31.07.2022
  • अपहरण करके फिरौती मांगने का आरोपी गिरफ्तार | 31.07.2022
  • भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के #हथैनी गांव में कानून रिव्यू की ग्राउंड रिपोर्ट । 30.07.2022

Copyright © 2022 Managed By : Layerwire