—स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल वोमैन एंपावरमेंट सेमिनार संपन्न
—————————————————————————————
कानून रिव्यू/ग्रेटर नोएडा
—————————————
दनकौर स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल में ’महिला सुरक्षा’ विषय पर ’वौमेन एंपावरमेंट’ सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसपी देहात सुनीति ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि समाज में लगातार बदलाव आ रहा है, इसलिए इस चुनौतीपूर्ण माहौल में महिलाओं को स्वंय की सुरक्षा के लिए सजग रहना होगा। सरकार ने महिलाओं की मद्द के लिए 1090 हैल्पलाईन सेवा शुरू की है जो 24 घंटे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तत्पर है। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण माहौल में महिलाओं को अपनी सुरक्षा स्वंय करने के लिए तैयार रहना चाहिए ऐसा तभी हो सकता है जब किसी भी मुसीबत अथवा संकट का सामना करने की सोच और शक्ति मन में बस जाए। यदि कोई व्यक्ति पीछा कर रहा है या कोई परेशानी पैदा कर रहा है तो घबराएं नही बल्कि साहस दिखाते हुए डटकर मुकाबला करें और बिना समय गवाए 1090 महिला हैल्पलाइन पर कॉल करें। तत्पश्चात पुलिस मद्द के लिए मौके पर तुंरत आ जाएगी। विद्यालय के प्रबंधक दीनेश्वर दयाल ने कहा कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा स्वंय करनी चाहिए। दनकौर क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल ने पहली बार महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया है। यदि पुलिस विभाग की हरी झंडी मिली तो विद्यालय प्रत्येक रविवार को महिलाओं को सैल्फ डिफैंस की कोचिंग दिया करेगा। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद एक ऐसे युग पुरुष हुए जिन्होंने भारत की अध्यात्मिक शक्ति का पूरे विश्व में लौहा मनवाया था। एक बार एक अंग्रेज महिला ने स्वामी विवेकानंद के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा, स्वामी जी ने बडे विन्रम भाव से कहा कि मै तो संत और ब्रहमचारी हूं विवाह नही कर सकता। प्रतिउत्तर में अंग्रेज महिला ने कहा कि मुझे आप जैसा पुत्र चाहिए। तब स्वामी जी ने कहा कि हे माते आप आज से ही मुझे ही अपना पुत्र मान लिजिए। नारी सम्मान करने वाले ऐसे युगपुरुषों के आदर्श पर चलते हुए विद्यालय महिला शक्तिकरण और सुरक्षा के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजलि गोविल ने कहा कि महिलाओं को साहसी और संघर्षशील बन कर रहना चाहिए,साथ ही सैल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी लेते रहना चाहिए। विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल शीघ्र ही महिलाओं के लिए सैल्फ डिफेंस की कोचिंग शुरू करेगा। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने महिला सशक्तिरण को लेकर गीत संगीत और नृत्य प्रस्तुत किए तथा कराटें का भी प्रदर्शन किया। बिहारीलाल चौक पर छात्र छात्राओं ने नुक्कड नाटक की प्रस्तुति देकर पेड न काटने के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में सरिका वर्मा, रविकांत ठाकुर, शिवालक राज, शैलेंद्र, मनोज, लक्ष्मी, रौशनी, रणजीत रजक आदि शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————