• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

logo kanoonreview

  • Home
  • About Us
  • Our Team
    • Editorial
    • Reporters
  • News
  • English Articles
  • Hindi Articles
  • Subscription
  • Contact Us

सतलोक आश्रम के रामपाल को कोर्ट ने दो मामलों में किया बरी

29.08.2017 By Editor

रामपाल पर देशद्रोह जैसे कई केस

————————————————————————————————————–

काननू रिव्यू/हिसार

——————————————————-

हरियाणा के हिसार के बरवाला के सतलोक आश्रम से जुड़े दो मामलों में हिसार की जिला अदालत ने रामपाल को बरी कर दिया है। हिसार के बरवाला के सतलोक आश्रम से जुड़े दो मामलों में हिसार की जिला अदालत ने रामपाल को बरी कर दिया है। उन पर सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने और लोगों को बंधक बनाकर हिंसा के लिए उकसाने का आरोप था. रामपाल समेत 14 लोगों को बरी किया गया है।

इससे पूर्व 24 अगस्त को हिसार की कोर्ट ने 29 अगस्त तक के लिए फैसला टाल दिया था। 18 नवंबर 2014 को सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल और दूसरे लोगों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और रास्ता रोककर बंधक बनाने के ये दो मामले थे।

एक केस में रामपाल समेत पांच दूसरे लोग और दूसरे केस में रामपाल समेत छह लोग आरोपी थे। इसके अलावा रामपाल पर देशद्रोह जैसे कई केस चल रहे हैं, जिन पर सुनवाई चल रही है. इन केसों की सुनवाई हिसार की सेंट्रल जेल वन में बनाई कई स्पेशल कोर्ट में चल रही है. नवंबर 2014 से रामपाल दूसरे आरोपियों के साथ जेल में बंद है।

दरअसल- रामपाल की हिसार कोर्ट में पेशी के दौरान भारी तादाद में रामपाल के समर्थक पहुंच जाते थे, जिससे पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने और इन लोगों को काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती थी. इसी वजह से हिसार की सेंट्रल जेल में ही एक स्पेशल कोर्ट बनाकर इन मामलों की सुनवाई चल रही है. ये सिर्फ दो ही मामले हैं। इसके बावजूद रामपाल पर देशद्रोह जैसे कई और मुकदमे भी दर्ज हैं, जिन पर सुनवाई चल रही है।

———————————————————————–

सतलोक आश्रम के रामपालः-

———————————————————————–

खास बातेंः-

1ः-       अन्य मामलों पर चलती रहेगी सुनवाई

2ः-       रामपाल पर देशद्रोह जैसे कई केस

3ः- नवंबर 2014 से जेल में बंद है रामपाल

————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————

 

 

Filed Under: News

Primary Sidebar

Kanoon Review
Go to Youtube!

RSS Kanoonreview Latest Youtube Videos

  • सुबह सैर पर निकले लोगों से पता पूछने के बहाने चेन छीनने वाला बदमाश दबोचा 08.08.2022
  • दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किये अंतरराज्यीय एटीएम लुटेरे गिरफ्तार। 01.08.2022
  • औरैया में पुलिसअधीक्षक के आदेश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। 31.07.2022
  • अपहरण करके फिरौती मांगने का आरोपी गिरफ्तार | 31.07.2022
  • भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के #हथैनी गांव में कानून रिव्यू की ग्राउंड रिपोर्ट । 30.07.2022

Copyright © 2022 Managed By : Layerwire