
कानून रिव्यू/ग्रेटर नोएडा
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस.2021 के अवसर पर सी.आर.पी.एफ. ग्रुप केद्र ग्रेटर नोएडा में महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों मेंं ग्रुप केंद्र में पदस्थ महिला अधिकारी, जवान एवं ग्रुप केंद्र परिसर में रहने वाले परिवार उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्रीमती अंजना सिंह रानी तिग्गा पत्नी पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज नोएडा द्वारा कार्यक्रम का शुभांरभ किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं का स्वागत करते हुए उद्धघाटन भाषण दिया। तदोपरांत ग्रुप केन्द्र की महिलाओं द्वारा कार्यक्रम में विभिन्न नृत्य/संगीत/भाषण की प्रस्तुतियां दी गई। श्रीमती प्रतिभा सिंह पत्नी पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र, ग्रेटर नोएडा द्वारा कार्यक्रम के अंत में समाप्ति भाषण दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं हेतु बडाखाने का आयोजन किया गया। ग्रुप केंद्र परिसर में रहने वाली महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़.चढ़ कर भाग लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर ग्रुप केन्द्र, 221 बटा0, 235 बटा0 एवं वी.आई.पी. प्रशिक्षण केंद्र की सभी महिला अधिकारी एवं स्टाफ तथा ग्रुप केन्द्र में रहने वाली महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।