भारत में कुछ और हो न हो पर यहा के लोगो मे एकता बहुत है| यदि यहा कोई भी इंसान कुछ भी नया करने की सोच ले तो लोग तुरंत बिना सोचे समझे उसके पीछे चलना शुरू कर देते है और सिर्फ़ पीछे चलने में ही नही किसी का विरोध करने मे भी भारत के लोग तुरंत एकजुट हो जाते है क्यूकी भारत के लोगो में एकता बहुत है|
अरविन्द केजरीवाल ने कुछ समय पहले लोगो को सपने दिखाए तो बिना सोचे समझे पूरा भारत उनके पीछे हो लिया और फिर अचानक केजरीवाल का विरोध शुरू हुआ तो हर किसी ने विरोध शुरू कर दिया और मजे की बात है की आधे लोगो को तो ये भी पता नही होता की आख़िर वो विरोध कर क्यो रहे है | बस वो इस भेड़चाल का हिस्सा बना जाते है क्यूकी भारत में एकता बहुत है | ऐसे ही पाकिस्तान में कुछ आतंकवादियो ने मासूम बच्चो का कत्ल कर दिया और इस हेवानियत पर अफ़सोस जताने के लिए भारत में कुछ लोगो ने सोशल मिडिया पर अपनी प्रोफाइल पीक़ में मोमबती लगाना शुरू कर दिया तो उनको देखकर तमाम लोगो ने मोमबती लगाना शुरू कर दिया |
इतने में किसी ने कहना शुरू कर दिया की अगर हम पाकिस्तान के बच्चो के लिए मोमबती जलाएगे तो ह्मारे शहीद फोजियो का अपमान हो जाएगा | हालाँकि किसी को भी ये बात समझ नही आई की मासूम बच्चो के कत्ल पर अफसोस जताने से शहीद फोज़िओ का अपमान किस तरह हो सकता है लेकिन मोमबती लगाने का विरोध करने वालो की गिनती बढ़ना शुरू हो गयी क्युकि इस देश में एकता बहुत है|
इसी तरह अभी एक फिल्म आई “पिके” फिल्म क्रिटिक्स ने कुछ नेगेटिव तो कुछ अच्छे रिव्यु दिए लेकिन पहले हफ्ते मे किसी ने फिल्म का विरोध नही किया मगर दूसरे हफ्ते मे किसी महान बाबा ने सस्ती लोकप्रियता के लिए हिन्दू घर्म के अपमान का मुद्दा बनाकर फिल्म का विरोध करना शुरू कर दिया तो जैसे पूरे भारत मे आग लग गयी और हर जगह फिल्म का विरोध शुरू हो गया और मुझे ये जानकार हेरानी होती है की विरोध करने वालो मे ऐसे भी लोग है जिन्होने फिल्म देखी ही नही | लोग फिल्म पर क़ानूनी प्रतिबंध लगवाने के लिए न्यायपालिका तक चले गए बिना ये सोचे समझे की आखिर फिल्म मे ऐसा क्या है जिसपर प्रतिबंध लगवाने के लिए न्यायपालिका तक चले गए बिना ये सोचे समझे की आखिर फिल्म मे ऐसा क्या है जिसपर प्रतिबंध लगवाया जा सकता है| नतीजा ये हुआ की वहा से खाली हाथ वापस आना पड़ा और इसका सबसे बड़ा फायदा हुआ फिल्म बनाने वाले को क्युकि उनकी फिल्म की पब्लिसिटी तो मुफ्त मे हो गयी जिसका कारण फिल्म ने 2 हफ्तो मे ही 200 करोड़ कमा लिए और ये सब इसलिए हुआ क्युकि भारत मे एकता बहुत है|
इसी तरह आजकल लोग हर जगह नमो नमो करते नजर आते है पूरी की पूरी भारतीय जनता पार्टी मोदीमय हो गयी है और मजा तो मुझे तब आया जब मेने भाजपा की सदस्यता लेने वाले कुछ व्यक्तियो से पूछा की आपने कोनसी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है तो उन्होने मुझे पार्टी का नाम भारतीय जनता पार्टी की जगह नरेंद्र मोदी बताया | मगर इसमे हेरानी की कोई बात नही क्युकि भारत के कोगो मे एकता बहुत है|
अमित कुमार राणा आड्वोकेट