नोएडा में अवैध शराब की बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 30 पव्वे बरामद

नोएडा। अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग एवं थाना फेस-2 पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
21 अगस्त 2026 को संयुक्त टीम ने उमेश पुत्र दुली चन्द्र को अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 30 पव्वे दोस्ताना ब्रांड की उत्तर प्रदेश मार्का देशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पव्वे में 200 एमएल शराब थी, जिसकी कुल मात्रा 6.00 बल्क लीटर है।
आबकारी विभाग के अनुसार आरोपी शराब की अवैध रूप से बिक्री कर रहा था। मामले में थाना फेस-2 में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।
अधिकारियों ने बताया कि नोएडा में अवैध शराब की बिक्री, निर्माण और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
