अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 50 पव्वे बरामद


अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 50 पव्वे बरामद

नोएडा। अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए गौतमबुद्ध नगर में आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग और थाना फेज-1 पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को आबकारी विभाग एवं थाना फेज-1 की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अजय पुत्र मनोज को अवैध रूप से शराब की बिक्री करते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से हरियाणा मार्का मस्ताना देशी शराब के 50 पव्वे, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 09.00 बल्क लीटर शराब बरामद की गई।

आरोपी के विरुद्ध थाना फेज-1 में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।