गौतमबुद्धनगर में आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, मदिरा दुकानों की बंदी के बाद अवैध शराब की बिक्री पर कड़ी निगरानी


गौतमबुद्धनगर में आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, मदिरा दुकानों की बंदी के बाद अवैध शराब की बिक्री पर कड़ी निगरानी

जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त के निर्देशन में आबकारी टीमों ने चलाया अभियान, शराब की दुकानों की बंदी के बाद अवैध बिक्री रोकने के लिए की सघन निगरानी

गौतमबुद्धनगर। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर के पर्यवेक्षण में जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत 21 सितंबर 2026 को गौतमबुद्धनगर की आबकारी टीमों ने मदिरा दुकानों की बंदी के बाद किसी भी प्रकार की अवैध शराब की बिक्री न होने देने के उद्देश्य से निगरानी एवं प्रवर्तन कार्रवाई की। आबकारी विभाग की टीमों द्वारा यह सुनिश्चित कराया गया कि शराब की दुकानों के बंद होने के बाद अवैध रूप से मदिरा की बिक्री न हो सके।

जिला आबकारी विभाग द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य जनपद में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना तथा आबकारी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना रहा।