थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आरोपी को दबोचा, .32 बोर की पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

ग्रेटर नोएडा। थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस ने अवैध शस्त्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को .32 बोर की अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गुर्जर चौक के सामने यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध शस्त्र के साथ अमित कुमार पुत्र चरन सिंह को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
अमित कुमार पुत्र चरन सिंह, निवासी कस्बा टप्पल, थाना टप्पल, जनपद अलीगढ़। वर्तमान पता 6 प्रतिशत, लुक्सर, थाना कासना, जनपद गौतमबुद्धनगर। आरोपी की उम्र करीब 25 वर्ष है।
बरामदगी
- 01 अवैध पिस्टल .32 बोर
- 01 जिंदा कारतूस .32 बोर
मुकदमा दर्ज
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 0090/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना ईकोटेक प्रथम, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
