थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा और चाकू के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी बरामद

ग्रेटर नोएडा। थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शस्त्र के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक अवैध चाकू और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस टीम ने सिरसा गोलचक्कर के पास चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए देवेन्द्र पुत्र सतीश को .315 बोर के अवैध तमंचे के साथ तथा दीपक पुत्र महेश को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी
1. देवेन्द्र पुत्र सतीश
निवासी ग्राम कोटकी, थाना पचोकरा, जिला फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश। हाल पता कस्बा सूरजपुर, थाना सूरजपुर, जनपद गौतमबुद्धनगर। उम्र करीब 20 वर्ष।
2. दीपक पुत्र महेश
निवासी किराये का मकान, भराई मेले वाली गली, ज्ञान इंटर कॉलेज के सामने, सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर। उम्र करीब 18 वर्ष।
बरामदगी
- 01 अवैध तमंचा .315 बोर
- 01 अवैध चाकू
- 01 मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स, रजिस्ट्रेशन नंबर UP 83 BY 2763
बरामद मोटरसाइकिल को पुलिस द्वारा धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।
मुकदमा दर्ज
आरोपियों के विरुद्ध थाना ईकोटेक प्रथम, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
