थाना जेवर पुलिस ने खोला ATM ठगी गिरोह का राज, 3 आरोपी गिरफ्तार; 103 ATM कार्ड, तमंचा-कारतूस, चाकू व स्वैप मशीन बरामद

जेवर। थाना जेवर पुलिस ने एटीएम बदलकर लोगों के बैंक खातों से रुपये निकालने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 103 एटीएम कार्ड, एक अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस, एक अवैध चाकू और एटीएम स्वैप मशीन बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को थाना जेवर पुलिस ने आफताब पुत्र साबिर, सलमान पुत्र आजाद और अमीरूद्दीन पुत्र इमामुद्दीन को यमुना एक्सप्रेसवे आरआर साइट अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।
एटीएम बदलकर करते थे खातों से रकम चोरी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एटीएम बूथों पर लोगों को धोखे में लेकर उनका एटीएम कार्ड बदल लेते थे। इसके बाद असली एटीएम कार्ड अपने पास रखकर संबंधित व्यक्ति के खाते से रुपये निकाल लेते थे। आरोपियों के पास से बरामद एटीएम स्वैप मशीन के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि चोरी किए गए एटीएम कार्ड को इस मशीन के माध्यम से स्वैप कर उसका इस्तेमाल करते हुए रुपये निकालते थे।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी, चोरी, हथियार, एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपी
1. आफताब पुत्र साबिर
निवासी ग्राम चिट्टा, थाना सलेमपुर, जनपद बुलंदशहर।
2. सलमान पुत्र आजाद
निवासी ग्राम चिट्टा, थाना सलेमपुर, जनपद बुलंदशहर।
3. अमीरूद्दीन पुत्र इमामुद्दीन
निवासी ग्राम चिट्टा, थाना सलेमपुर, जनपद बुलंदशहर।
आपराधिक इतिहास
सलमान के विरुद्ध थाना एत्माद्दौला आगरा, गांधी पार्क अलीगढ़, गुलावठी, खुर्जा नगर, स्याना, सलेमपुर, मवाना, मझोला, हापुड़ नगर, सिम्भावली, फेस-3 गौतमबुद्धनगर सहित विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी, चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं।
अमीरूद्दीन के विरुद्ध थाना जवां अलीगढ़, खुर्जा देहात, सलेमपुर, पाकबड़ा मुरादाबाद सहित विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित चोरी, धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में भी अभियोग दर्ज हैं।
आफताब के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर, सिम्भावली हापुड़, दादरी गौतमबुद्धनगर और सलेमपुर बुलंदशहर में मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी, बरामदगी और अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं।
जेवर थाने में मुकदमा दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 285/2026, धारा 318(4)/317(5) बीएनएस एवं 3/25 आयुध अधिनियम, थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस ने यह सामान किया बरामद
- 103 एटीएम कार्ड
- 01 अवैध तमंचा
- 01 जिंदा कारतूस
- 01 अवैध चाकू
- 01 एटीएम स्वैप मशीन
थाना जेवर पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और उनके द्वारा की गई अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
