नॉलेज पार्क पुलिस की कार्रवाई: चोरी के दो मोबाइल और अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार


नॉलेज पार्क पुलिस की कार्रवाई: चोरी के दो मोबाइल और अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

गौतमबुद्धनगर | थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 02 मोबाइल फोन और 01 अवैध चाकू बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 06 अक्टूबर 2026 को थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने योगी गोल चक्कर के पास से साहिल उर्फ बेबे पुत्र युनुस को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त

साहिल उर्फ बेबे पुत्र युनुस, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी बड़ी मस्जिद के पास, बिलासपुर, थाना दनकौर, जनपद गौतमबुद्धनगर। वर्तमान में राशिद कॉलोनी, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर में किराये के मकान में रह रहा था।

बरामदगी

  • 02 चोरी के मोबाइल फोन
  • 01 अवैध चाकू

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नॉलेज पार्क और थाना सूरजपुर में पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 266/2026, धारा 317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं0 193/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 1704/2019, धारा 414 भादवि तथा मु0अ0सं0 436/2026, धारा 317(5) बीएनएस शामिल हैं।

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।