लुधियाना में गैंगस्टर नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 2 सहयोगी गिरफ्तार; Glock 9mm पिस्टल और 20 जिंदा कारतूस बरामद

लुधियाना | लुधियाना पुलिस और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पंजाब ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक Glock 9mm पिस्टल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे। आरोपियों को चंडीगढ़/मोहाली क्षेत्र में रंगदारी के लिए फायरिंग की वारदात को अंजाम देने का टारगेट दिया गया था। पुलिस की समय रहते हुई कार्रवाई से कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम देने से पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने मामले में थाना डिवीजन नंबर-08, लुधियाना में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की आगे की जांच जारी है।
बरामदगी
- 01 Glock 9mm पिस्टल
- 20 जिंदा कारतूस
पंजाब पुलिस की ओर से कहा गया है कि गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने, संगठित अपराध पर अंकुश लगाने तथा पंजाब में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
