अमृतसर में सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार,काउंटर इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई, .30 बोर की असॉल्ट राइफल, 2 हैंड ग्रेनेड और 13 पिस्तौल बरामद

अमृतसर (पंजाब)। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार हथियारों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक .30 बोर की असॉल्ट राइफल, दो हैंड ग्रेनेड, 13 पिस्तौल और 25 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
चार ग्लॉक पिस्तौल भी बरामद
पुलिस के अनुसार, बरामद 13 पिस्तौलों में चार ग्लॉक पिस्तौल भी शामिल हैं। इस कार्रवाई को सीमा पार से संचालित हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी पुलिस
मामले में एसएसओसी अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब हथियारों की तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने, इसके स्रोत और आगे की सप्लाई से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी है। जांच के दौरान इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य में आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त करने, सीमा पार से होने वाली हथियारों की तस्करी रोकने और शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए अभियान जारी रहेगा।
