थाना दादरी पुलिस की कार्रवाई: मोबाइल टावरों से चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, ₹20 लाख का सामान बरामद

गौतमबुद्धनगर | थाना दादरी पुलिस ने मोबाइल टावरों से कीमती उपकरण चोरी करने के मामले में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी के 03 आरआरयू (RRU) और 04 एक्साइड बैटरियां बरामद की हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।
गोपनीय सूचना पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त कय्यूम मंसूरी पुत्र बबलू मंसूरी को ग्राम हजरतपुर की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।
ग्रीन बेल्ट में लगे मोबाइल टावरों को बनाता था निशाना
पूछताछ में पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाता था। इसके बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की ग्रीन बेल्ट में लगे मोबाइल टावरों से आरआरयू और टावर बैटरियों जैसे कीमती उपकरण चोरी कर सस्ते दामों पर बेच देता था। चोरी के सामान की बिक्री से मिलने वाली रकम को वह अपने व्यक्तिगत खर्च और शौक-मौज में खर्च करता था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
- नाम: कय्यूम मंसूरी
- पिता का नाम: बबलू मंसूरी
- निवासी: हिंडन विहार, थाना नंदग्राम, गाजियाबाद
- उम्र: लगभग 21 वर्ष
पंजीकृत मुकदमों का विवरण
- मु0अ0सं0 512/2026, धारा 317(5) बीएनएस, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।
- मु0अ0सं0 437/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी: 03 मोबाइल टावर आरआरयू और 04 एक्साइड बैटरियां, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है।
गौतमबुद्धनगर पुलिस की कार्रवाई से मोबाइल टावरों के कीमती उपकरणों की चोरी के मामले में अहम सफलता मिली है।
