अमृतसर: ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; 7 आरोपी गिरफ्तार,एक हैंड ग्रेनेड, 2 पिस्तौल और 3.491 किलोग्राम हेरोइन बरामद, विदेशी तस्करों से संपर्क होने की आशंका

अमृतसर, पंजाब। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.491 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
विदेशी तस्करों से जुड़े होने की आशंका
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। आरोप है कि विदेशी तस्करों के माध्यम से अवैध हथियारों की आपूर्ति की जाती थी, जिन्हें आगे आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक पहुंचाया जाना था।
दो थानों में एफआईआर दर्ज
इस मामले में थाना छतिविंड और थाना लोपोके में एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क का पता लगाने, तस्करी की पिछली और आगे की कड़ियों को जोड़ने तथा इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।
पंजाब पुलिस की कार्रवाई जारी
पंजाब पुलिस के अनुसार, राज्य में नशा तस्करी, अवैध हथियारों, विस्फोटकों की तस्करी और संगठित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
