थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर कार्रवाई, 60 पौव्वे देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार


थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर कार्रवाई, 60 पौव्वे देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर के नेतृत्व में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को आबकारी विभाग एवं थाना ईकोटेक-1 की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए किशन पाल पुत्र इंद्रपाल सिंह को अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया।

संयुक्त टीम ने आरोपी के कब्जे से उत्तर प्रदेश मार्का दोस्ताना ब्रांड की देशी शराब के 60 पौव्वे बरामद किए। प्रत्येक पौव्वे की धारिता 200 एमएल थी, जबकि शराब की कुल मात्रा 12 लीटर (12.00 BL) बताई गई है।

आरोपी के विरुद्ध थाना ईकोटेक-1 में संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

आबकारी विभाग की कार्रवाई: जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई कर रही हैं।