थाना सेक्टर-24 पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अवैध शराब बेचते एक आरोपी गिरफ्तार


थाना सेक्टर-24 पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अवैध शराब बेचते एक आरोपी गिरफ्तार

गौतमबुद्धनगर | उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर के नेतृत्व में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को आबकारी विभाग और थाना सेक्टर-24 की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गिजोड़ रेड लाइट के पास से एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुज सिंह पुत्र सूरज प्रकाश के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से उत्तर प्रदेश मार्का की दोस्ताना सुपर देशी शराब के 40 पव्वे बरामद किए गए। प्रत्येक पव्वे की धारिता 200 एमएल थी, जबकि शराब की कुल मात्रा 8 लीटर (8.00 BL) बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध थाना सेक्टर-24 में संबंधित धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है।