गौतमबुद्धनगर में आबकारी विभाग की विशेष जांच, शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग रोकने के लिए गोपनीय जांच


गौतमबुद्धनगर में आबकारी विभाग की विशेष जांच, शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग रोकने के लिए गोपनीय जांच

गौतमबुद्धनगर। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में तथा जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर के नेतृत्व में जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत 19 अक्टूबर 2026 को गौतमबुद्धनगर की आबकारी टीमों द्वारा जनपद में संचालित मदिरा दुकानों पर शराब की निर्धारित कीमत से अधिक मूल्य पर बिक्री (ओवररेटिंग) की गोपनीय रूप से जांच की गई।

इसके साथ ही दुकानों की निर्धारित समय पर बंदी सुनिश्चित कराने तथा दुकानें बंद होने के बाद रात्रि में अवैध रूप से शराब की बिक्री न होने देने के लिए भी निगरानी की गई।

आबकारी विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत मदिरा दुकानों पर निर्धारित मूल्य पर बिक्री सुनिश्चित करने और अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।