सेक्टर-58 पुलिस ने मोबाइल स्नैचर गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार,दो बाल अपचारी भी पुलिस संरक्षण में, चोरी की बाइक और 22 मोबाइल फोन समेत दो चाकू बरामद


सेक्टर-58 पुलिस ने मोबाइल स्नैचर गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार,दो बाल अपचारी भी पुलिस संरक्षण में, चोरी की बाइक और 22 मोबाइल फोन समेत दो चाकू बरामद

नोएडा। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी एवं स्नैचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, चोरी एवं स्नैचिंग के 22 मोबाइल फोन तथा दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।

जुबलियेन्ट पार्क के पास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से कार्रवाई करते हुए जुबलियेन्ट पार्क के पास से मोबाइल फोन चोरी एवं स्नैचिंग करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अतुल गौतम, नितीश चौहान एवं रिशू पाण्डेय के रूप में हुई है। इनके साथ दो बाल अपचारियों को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है।

चोरी की बाइक पर सवार होकर करते थे मोबाइल स्नैचिंग

पुलिस पूछताछ के अनुसार, अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। वे बाल अपचारियों के साथ मिलकर नोएडा, दिल्ली एवं एनसीआर क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोबाइल फोन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी एवं स्नैचिंग किए गए मोबाइल फोन को पार्ट-पुर्जे खोलकर दिल्ली में बेच दिया जाता था।

22 मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू बरामद

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से मोटरसाइकिल संख्या यूपी16ईडब्लू 6051, चोरी एवं स्नैचिंग के 22 मोबाइल फोन तथा दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों चाकू अतुल गौतम एवं रिशू पाण्डेय के कब्जे से बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

अतुल गौतम (22 वर्ष) पुत्र गंगाराम गौतम, निवासी ग्राम दौलतपुर, थाना कमालगंज, जिला फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश। वर्तमान पता शिव विहार, खोड़ा कॉलोनी, थाना खोड़ा, गाजियाबाद।

नितीश चौहान (18 वर्ष) पुत्र भोला चौहान, निवासी खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद। मूल निवासी ग्राम जलसीमा, जिला सहरसा, बिहार।

रिशू पाण्डेय (लगभग 19 वर्ष) पुत्र सूर्यकान्त पाण्डेय, निवासी खोड़ा कॉलोनी, थाना खोड़ा, गाजियाबाद। मूल निवासी ग्राम हसोरा, थाना हरपालपुर, जिला हरदोई।

दो बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में लिए गए।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

थाना सेक्टर-58, नोएडा में निम्न अभियोग पंजीकृत किए गए हैं—

  1. मु0अ0सं0 322/2026, धारा 303(3), 317(2) बीएनएस।
  2. मु0अ0सं0 327/2026, धारा 317(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट।

बरामदगी: चोरी की 01 मोटरसाइकिल, चोरी/स्नैचिंग के 22 मोबाइल फोन एवं 02 अवैध चाकू।