सेक्टर-63 पुलिस ने लूट एवं स्नैचिंग गिरोह का किया पर्दाफाश, चार गिरफ्तार,24 मोबाइल फोन, लैपटॉप, आठ हजार रुपये नकद और खिलौना पिस्टल बरामद, वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी मिलीं

नोएडा। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल फोन लूट एवं स्नैचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट एवं स्नैचिंग के 24 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, आठ हजार रुपये नकद, एक अवैध चाकू, एक खिलौना पिस्टल (माउजर लोहा) तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
बैग छीनने और खाते से रुपये निकालने की शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस
पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को वादी मुकदमा ने थाना सेक्टर-63 में तहरीर देकर सूचना दी थी कि अज्ञात अभियुक्तों ने उसका बैग छीन लिया, जिसमें लैपटॉप, चार्जर, मोबाइल फोन और पर्स था। पर्स में पैन कार्ड एवं आधार कार्ड भी रखे थे। वादी के अनुसार, उसके खाते से 11,600 रुपये भी निकाल लिए गए थे। तहरीर के आधार पर थाना सेक्टर-63 में अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया।
एफएनजी गोल चक्कर के पास से चारों गिरफ्तार
घटना के सफल अनावरण के लिए गठित पुलिस टीमों ने 17 सितंबर 2026 को लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने लूट एवं स्नैचिंग करने वाले चार अभियुक्तों को एफएनजी गोल चक्कर से बहलोलपुर अंडरपास की तरफ जाने वाली सर्विस रोड से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गर्वित गोयल, अमन, रोहित कुमार और हर्ष कुमार के रूप में हुई है।
राह चलते लोगों से मोबाइल और सामान छीनकर बेचते थे
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे नोएडा एवं आसपास के क्षेत्रों में राह चलते व्यक्तियों से मोबाइल फोन तथा अन्य सामान की लूट एवं स्नैचिंग करते थे। लूटे और छीने गए सामान को राह चलते लोगों को अपनी मजबूरी बताकर बेच देते थे।

24 मोबाइल फोन, लैपटॉप और दो बाइक बरामद
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूट एवं स्नैचिंग के कुल 24 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और आठ हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा अमन के कब्जे से एक अवैध चाकू, एक खिलौना पिस्टल (माउजर लोहा) तथा वारदात में प्रयुक्त दो हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। मोटरसाइकिलों के रजिस्ट्रेशन नंबर DL3SFA4306 एवं DL11PC0502 बताए गए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. गर्वित गोयल (20 वर्ष) पुत्र राजेश गोयल, निवासी ग्राम दौलतपुर, जनपद बुलन्दशहर। वर्तमान पता न्यू कोंडली, मयूर विहार फेस-3, दिल्ली। शिक्षा: कक्षा 9 पास।
2. अमन (21 वर्ष) पुत्र बिरजू, निवासी नेहरू एन्क्लेव, पांडव नगर, दिल्ली। शिक्षा: कक्षा 9 पास।
3. रोहित कुमार (24 वर्ष) पुत्र रवि कुमार, निवासी धर्म विहार, खोड़ा कॉलोनी, थाना खोड़ा, गाजियाबाद। शिक्षा: कक्षा 8 पास।
4. हर्ष कुमार (22 वर्ष) पुत्र चन्द्रपाल, निवासी इंदिरा विहार, खोड़ा कॉलोनी, थाना खोड़ा, गाजियाबाद। शिक्षा: कक्षा 10 पास।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर में निम्न अभियोग पंजीकृत किए गए हैं—
- मु0अ0सं0 418/26, धारा 309(4)/317(2)/3(5) बीएनएस व 4/25 आयुध अधिनियम।
- मु0अ0सं0 423/2026, धारा 317(5) बीएनएस।
बरामदगी: 24 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, आठ हजार रुपये नकद, एक अवैध चाकू, एक खिलौना पिस्टल (माउजर लोहा) एवं घटना में प्रयुक्त दो हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल।
