बादलपुर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 25 पव्वों के साथ आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग और थाना बादलपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, सुमित कुमार पुत्र लटूर सिंह को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की फॉर सेल इन पंजाब मार्का के 25 पव्वे, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 4.50 बल्क लीटर शराब बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ थाना बादलपुर में धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। कार्रवाई जिला प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों के निर्देशन में की गई।
