थाना बीटा-2 पुलिस ने ₹10 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को हापुड़ से किया गिरफ्तार


थाना बीटा-2 पुलिस ने ₹10 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को हापुड़ से किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। थाना बीटा-2 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ₹10 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त वीरपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ग्राम बलवापुर, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी वीरपाल के खिलाफ थाना बीटा-2 में मु0अ0सं0 309/2026, धारा 69/351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। मुकदमे में वह वांछित चल रहा था। पुलिस उच्चाधिकारियों की ओर से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए उस पर ₹10 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी वादिया का संबंधी है। आरोप है कि वीरपाल ने वादिया को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। बाद में जब वादिया ने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वादिया की तहरीर के आधार पर थाना बीटा-2 में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर उसकी तलाश करते हुए उसे हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
वीरपाल पुत्र स्वर्गीय कैलाश, निवासी ग्राम हाजीपुरा ताररा, थाना सैंद नगली, जनपद अमरोहा।

पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 309/2026, धारा 69/351(2) बीएनएस, थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।