थाना बीटा-2 पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी के एसी, मोटर, मोबाइल व अवैध चाकू समेत सामान बरामद


थाना बीटा-2 पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी के एसी, मोटर, मोबाइल व अवैध चाकू समेत सामान बरामद

ग्रेटर नोएडा। थाना बीटा-2 पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो एसी आउटडोर, तीन एसी की जाली, एक इलेक्ट्रिक मोटर, मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, एक प्लास, एक टेस्टर/पेचकश, एक सूजा और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना बीटा-2 पुलिस ने 2 सितंबर 2026 को लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गौरव पुत्र प्रकाश, संजीत पुत्र बलवहादुर और माइकल पुत्र बीरवहादुर को सेक्टर गामा-1 से गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का एक सक्रिय गिरोह है। आरोपी बरामद मोटरसाइकिल से क्षेत्र में रेकी करते थे और बंद पड़े मकानों को निशाना बनाकर वहां से एसी, मोबाइल फोन तथा अन्य लोहे का सामान चोरी करते थे। चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी प्लास, टेस्टर/पेचकश और सूजा जैसे औजारों का इस्तेमाल करते थे। पुलिस के अनुसार, पकड़े जाने के डर से आरोपी अपने पास अवैध चाकू भी रखते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गौरव निवासी ग्राम साकीपुर, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर, संजीत निवासी सेक्टर गामा-2, थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर तथा माइकल निवासी सेक्टर गामा-2, थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बीटा-2 में मु0अ0सं0 336/2026 के तहत धारा 317(5) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई में बरामद सामान में दो एसी आउटडोर, तीन एसी की जाली, एक इलेक्ट्रिक मोटर, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, एक प्लास, एक टेस्टर/पेचकश, एक सूजा और एक अवैध चाकू शामिल हैं।