थाना छाता पुलिस ने जमीन के बैनामे में धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, प्रभारी निरीक्षक उमेश चन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम की कार्रवाई

मथुरा। थाना छाता पुलिस ने जमीन के बैनामे में धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को थाना छाता परिसर से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को थाना छाता पुलिस ने जमीन के बैनामे में धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी श्यामसुन्दर उर्फ श्यामू पुत्र वीरपाल सिंह निवासी ग्राम डिठावली, थाना बरसाना, जनपद मथुरा, उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना छाता पर मु0अ0सं0-270/2026 के तहत धारा 318(4), 338, 336, 340(2), 351(2), 61(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी जमीन के बैनामे में धोखाधड़ी के प्रकरण में वांछित चल रहा था। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे 1 सितंबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे थाना छाता परिसर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमे में आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक उमेशचन्द्र त्रिपाठी, निरीक्षक दिनेश कुमार, उपनिरीक्षक जय सिंह तथा उपनिरीक्षक आमोद तिवारी शामिल रहे। थाना छाता पुलिस की कार्रवाई से जमीन संबंधी धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी को कानून के शिकंजे में लाया गया है।
