अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 विदेशी .30 बोर पिस्तौल और 103 जिंदा कारतूस बरामद


अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 विदेशी .30 बोर पिस्तौल और 103 जिंदा कारतूस बरामद

अमृतसर। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 अवैध विदेशी निर्मित .30 बोर पिस्तौल और 103 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया एप के माध्यम से विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी विदेशी निर्मित अवैध हथियारों की खेप प्राप्त करने के बाद पंजाब में आपराधिक तत्वों तक उनकी सप्लाई करने में कथित रूप से शामिल थे।

मामले में थाना इस्लामाबाद, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। जांच के दौरान हथियारों की सप्लाई से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक, सीमा पार कनेक्शन तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पंजाब पुलिस ने कहा है कि अवैध हथियारों के नेटवर्क को खत्म करने और सीमा पार से होने वाली तस्करी पर कड़ी निगरानी बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।