आगरा में हत्या का 24 घंटे में खुलासा, मृतक का सगा भतीजा समेत 3 आरोपी गिरफ्तार


आगरा में हत्या का 24 घंटे में खुलासा, मृतक का सगा भतीजा समेत 3 आरोपी गिरफ्तार,अछनेरा पुलिस, साइबर सर्विलांस और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई; हत्या में इस्तेमाल ईंट, सिल-बट्टा और खून से सने कपड़े बरामद

आगरा। पुलिस कमिश्नर आगरा श्री दीपक कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आगरा पुलिस ने हत्या की एक घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया है। थाना अछनेरा, साइबर सर्विलांस और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त पुलिस टीम ने हत्या की घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी मृतक का सगा भतीजा बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना की जांच के दौरान संयुक्त टीम ने आरोपियों तक पहुंच बनाई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ एवं आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट, सिल-बट्टा और खून के दाग लगे कपड़े बरामद किए हैं।

पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कमिश्नरेट आगरा श्री आदित्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने हत्या की घटना का तेजी से अनावरण करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।