बिसरख पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली सोना दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, 8 किलो 562 ग्राम पीली धातु, 3 लाख नकद, 16 मोबाइल व चाकू बरामद


बिसरख पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली सोना दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, 8 किलो 562 ग्राम पीली धातु, 3 लाख नकद, 16 मोबाइल व चाकू बरामद

ग्रेटर नोएडा। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस के सराहनीय कार्य के तहत थाना बिसरख पुलिस ने टप्पेबाजी कर नकली सोना दिखाकर लोगों से रुपये ऐंठने तथा पैसों का लालच देकर ज्वैलरी लेकर फरार होने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 अभियुक्तों और 1 अभियुक्ता समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से पीली धातु के 2 मोतियों के गुच्छे, वजन 5 किलो 224 ग्राम, पीली धातु के सिक्के, वजन 3 किलो 338 ग्राम, कुल 8 किलो 562 ग्राम पीली धातु, 3 लाख रुपये नकद, 10 कीपैड मोबाइल, 9 मोबाइल बैट्री, 6 स्मार्टफोन और 1 अवैध चाकू बरामद किया है।

महिला को झांसे में लेकर ज्वैलरी ले गए थे

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को वादी की माता फ्यूजन होम्स सोसाइटी की मार्केट में गई थीं। इसी दौरान दो व्यक्ति उनके पास आकर बैठ गए। एक व्यक्ति ने दूसरे को बताया कि उसके मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया है और वह अपने घर से रुपये लेकर आया है, जो उसके बैग में रखे हैं।

इसके बाद दोनों आरोपियों ने महिला को लालच दिया कि वे आपस में रुपये बांट लेंगे। एक आरोपी ने अपनी सोने की अंगूठी देने की बात कहते हुए महिला से भी अपनी ज्वैलरी देने को कहा। आरोपियों के झांसे में आकर महिला ने अपनी गले की चेन और कानों के कुंडल उन्हें दे दिए। इसके बाद दोनों आरोपी महिला को गुमराह कर मौके से फरार हो गए। मामले में थाना बिसरख पर मुकदमा दर्ज किया गया।

इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और CCTV से खुलासा

थाना बिसरख पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, CCTV फुटेज और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए 14 अगस्त 2026 को नेफोवा छठ घाट की ग्रीन बेल्ट से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे करते थे लोगों के साथ ठगी

पूछताछ में मुख्य अभियुक्त किशोर राय और उसके साथियों ने बताया कि वे मिलकर आम लोगों को नकली सोना दिखाकर अपने जाल में फंसाते थे। इसके अलावा कागजों की गड्डी के ऊपर और नीचे असली नोट लगाकर उसे रुपये की गड्डी बताकर लोगों को लालच देते थे और सोने के बदले उनसे पैसे लेकर फरार हो जाते थे।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. किशोर राय पुत्र सेवा राम, निवासी जैन नगर, थाना उत्तर, जिला फिरोजाबाद, वर्तमान पता युसुफपुर चक, शाहबेरी, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 42 वर्ष।
  2. विशाल राय पुत्र धर्मा, निवासी जैन नगर, थाना उत्तर, जिला फिरोजाबाद, वर्तमान पता युसुफपुर चक, शाहबेरी, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 21 वर्ष।
  3. संजू राय पुत्र भाल चन्द्र, निवासी जैन नगर, थाना उत्तर, जिला फिरोजाबाद, वर्तमान पता युसुफपुर चक, शाहबेरी, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 30 वर्ष।
  4. सेवा राम राय पुत्र हीरा लाल, निवासी जैन नगर, थाना उत्तर, जिला फिरोजाबाद, वर्तमान पता युसुफपुर चक, शाहबेरी, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 60 वर्ष।
  5. मीना पत्नी सेवा राम, निवासी जैन नगर, थाना उत्तर, जिला फिरोजाबाद, वर्तमान पता युसुफपुर चक, शाहबेरी, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 56 वर्ष।

बरामद सामान

  • पीली धातु के 2 मोतियों के गुच्छे — 5 किलो 224 ग्राम
  • पीली धातु के सिक्के — 3 किलो 338 ग्राम
  • कुल पीली धातु — 8 किलो 562 ग्राम
  • 3 लाख रुपये नकद
  • 10 कीपैड मोबाइल फोन
  • 9 कीपैड मोबाइल बैट्री
  • 6 स्मार्टफोन
  • 1 अवैध चाकू

मुकदमा दर्ज

थाना बिसरख में मु0अ0सं0 556/26, धारा 318(3), 317(2) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत है। पुलिस द्वारा आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी करते हुए मामले में अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।